Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय की धमतरी को सौगात : पाँच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टीपर्पस इंडोर हॉल

*शहर के खिलाड़ियों को बैडमिंटन, जूडो, रेसलिंग सहित दूसरे इंडोर खेलों की सुविधा मिलेगी*
*आमातालाब के सामने वाले इंडोर स्टेडियम का होगा विस्तार*
धमतरी 9 अप्रैल 2025/ धमतरी शहर वासियों और खिलाड़ियों को जल्द ही अत्याधुनिक मल्टीपर्पस इंडोर हॉल की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी शहर को पाँच करोड़ रुपए की लागत से नए मल्टीपर्पस इंडोर हॉल की सौगात दी है। यह मल्टीपर्पस हॉल आमातालाब के सामने स्थित इंडोर स्टेडियम में बनेगा। इस नए हॉल के बन जाने के बाद इंडोर स्टेडियम में बेडमिंटन, जूडो, रेसलिंग, इंडोर बास्केटबॉल-वॉलीबॉल जैसे खेलों की सुविधा भी विकसित हो सकेगी। यह हॉल क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत बनेगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव से ने धमतरी शहर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने, खेलों के लिए उच्च स्तरीय अधोसंरचनाओं को विकसित कर स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से इंडोर हॉल बनाने की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि आमातालाब के सामने बने इंडोर स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार करने के लिए इस नए हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए विस्तृत कार्य योजना और प्राक्कलन तैयार किया जा राजा है । कलेक्टर ने बताया कि नया हॉल 40 मीटर लम्बा 20 मीटर चौड़ा और 12 मीटर ऊंचा होगा। इसमें दो बेडमिंटन कोर्ट बनाये जाएँगे साथ ही महिला-पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग अलग दो-दो चेंजिंग रूम भी बनेंगे।
इस हॉल के साथ वेट ट्रेनिंग उपकरणों सहित मिनी जिम भी स्थापित किया जाएगा । दो स्टोर रूम, दो मेडिकल रूम सहित तकनीकी कक्ष की भी सुविधा भी होगी। भवन में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, लाइटिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा ।पानी की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार बोरवेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी लगाए जाएँगे। इस हॉल में पीने के पानी,पर्याप्त संख्या में शौचालय, स्नानागार, ड्रेनेज,वाशबेसिन आदि मूलभूत सुविधाएं रहेंगी।

*महापौर श्री रोहरा की मांग मुख्यमंत्री श्री साय ने पूरी की*
इस मल्टीपर्पस इंडोर हॉल की माँग महापौर श्री रामू रोहरा में मुख्यमंत्री से की थी ।महापौर ने मुख्यमंत्री से अपनी भेंट के दौरान धमतरी शहर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खेलों के लिए उचित माहौल निर्मित करने के लिए खेल अधोसंरचनाओं के विस्तार की मांग की थी। उनकी यह मांग अब पूरी हो गई है । श्री रोहरा ने इंडोर हॉल निर्माण की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताते हुए कहा की शहर के खिलाड़ियों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उनके अपने शहर में मिलेंगी । इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा और धमतरी से भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। महापौर ने कहा कि शहर के विकास के लिए सरकार से हर संभव मांग की जाएगी और कोशिश रहेगी कि उन मांगो पर त्वरित कार्यवाही होकर उनकी मंजूरी मिल जाए। श्री रोहरा ने यह भी कहा कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार है तो धमतरी शहर के विकास में पैसे की कमी कहीं आड़े नहीं आएगी । शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री ने भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला जेल में बंदियों का नेत्र परीक्षण

      41 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े पर दी गई नेत्रदान की जानकारी धमतरी, 03 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक…

    Read more

    कुरूद में PMFME कार्यशाला का आयोजन: स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन और डिजिटल मार्केटिंग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

      ​धमतरी 03 सितंबर 2026/ ग्रामीण अंचल के पारंपरिक कृषि उत्पादों को आधुनिक कारोबार से जोड़कर किसानों, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जनपद…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग