Ro no D15139/23

पोषण मार्गदर्शिका पर प्रशिक्षण एवं बैठक सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 23 अप्रैल 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पोषण मार्गदर्शिका पर प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी देने हेतु बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण पर विस्तृत जानकारी देने के लिए पोषण मार्गदर्शिका तैयार किया गया है। उन्होंने सामुदायिक संवर्गों, अधिकारी व कर्मचारियों को पोषण मार्गदर्शिका का समुचित उपयोग कर जिले अंतर्गत ग्रामीण गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित महिलाओं, माताओं तथा बच्चों के सुपोषण के संबंध में जानकारी लेते हुए सुपोषण हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने एनआरएलएम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को पोषण मार्गदर्शिका के सभी अध्यायों पर आवश्यक जानकारी सह प्रशिक्षण प्रदान करने कहा। उन्होंने पोषण मार्गदर्शिका का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वसहायता समूहों तथा ग्राम संगठनों की बैठक एवं पालक व परिवार चौपाल में वाचन कर जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक सह कार्यशाला में न्यूट्रिशन अधिकारी श्री महेंद्र प्रजापति द्वारा विस्तारपूर्वक महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान तथा पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा एनआरएलएम के सामुदायिक संवर्गों, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों को पोषण मार्गदर्शिका का वितरण किया गया। बैठक सह कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमत गुरप्रीत कौर, यूनिसेफ राज्य कार्यालय रायपुर के न्यूट्रिशन ऑफिसर (पोषण अधिकारी) श्री महेंद्र प्रजापति, एनआरएलएम जिला पंचायत से जिला मिशन प्रबंधक श्री पिनाकी डेसरकार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री देवेंद्र सेन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ग्राम बिजनापुर, झाड़ीखैरी, सुखरी, जराही एवं नगर निगम क्षेत्र राजनांदगांव के कन्हारपुरी वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 07 सितम्बर 2026।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिला संगोष्ठी का आयोजन 8 सितम्बर को

    राजनांदगांव 07 सितम्बर 2026। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 8 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में उल्लास नवभारत…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी