Ro no D15139/23

डुप्लीकेट होलोग्राम के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में दो स्थानों पर छापामारी, भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त

रायपुर, 22 अप्रैल 2025। रायपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब निर्माण और वितरण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट होलोग्राम एवं अन्य सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम (CSMCL) श्री श्याम धावड़े तथा कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर, उपायुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

टीम द्वारा टाटीबंध-सिलतरा बायपास स्थित ग्राम तेंदुआ के पास बी.एच. ढाबा, थाना आमानाका, जिला रायपुर में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान ढाबा संचालक संकट मोचन सिंह उर्फ शंकर बिहारी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई, जिसमें वेलकम डिस्टिलरी प्रा. लि. बिलासपुर अंकित मसाला मदिरा पाव के 105 ढक्कन, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लि. कुम्हारी अंकित गोवा मदिरा पाव के 3 ढक्कन, 165 स्पंज वाइसर, 1150 नग शोले मसाला देशी मदिरा के स्टीकर एवं 35 होलोग्राम शीट में कुल 1460 डुप्लीकेट पॉली होलोग्राम शामिल थे।

पूछताछ के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर श्री गणेश प्रिंटर्स, लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, बिरगांव, थाना उरला, रायपुर में भी दबिश दी गई। वहां से संचालक गणेश चौरसिया के अधिपत्य से 371 होलोग्राम शीट में कुल 40068 डुप्लीकेट कागज होलोग्राम बरामद किए गए, जो देशी मदिरा प्लेन में प्रयुक्त किए जाने वाले थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही मामलों में थाना आमानाका, जिला रायपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान, आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, रविशंकर पैकरा, जेबा खान, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    खनिज विभाग की कार्रवाई  चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 2 वाहन को जप्त

      राजनांदगांव 19 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा…

    Read more

    कलेक्टर ने सरपंचों के साथ बैठक की

    – शासकीय योजनाओं में अच्छा कार्य करने वाले पंचायतों को 60 लाख रूपए की सौगात*   *- कलेक्टर ने सरपंचों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति