Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका का एकदिवसीय दौरा,विभागीय अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका एकदिवसीय प्रवास पर अम्बिकापुर में रहेंगे।  प्रातः 08ः30 बजे सर्किट हाउस बलरामपुर से  अम्बिकापुर हेतु रवाना होंगे। प्रातः 10ः00 बजे  सैनिक स्कूल अंबिकापुर पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर संवाद करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे  11ः15 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 03ः55 तक का समय आरक्षित रहेगा। जिसके पश्चात 03ः55 बजे वे जिला कलेक्टरेट हेतु रवाना होंगे तथा 04ः00 बजे कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम“  अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। तत्पश्चात् जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 06ः00 बजे राज्यपाल श्री रमेन डेका केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सायं 06ः30 बजे से रात्रि 10ः10 बजे तक का समय सर्किट हाउस  अंबिकापुर में आरक्षित रहेगा। रात्रि 10ः10 बजे वे रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे, जहां से 10ः30 बजे रायपुर के लिए रेल मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ