Ro no D15139/23

बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

Delimitation Bill : 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. इस सत्र के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पेश कर सकती है. परिसीमन का मतलब आबादी के आधार पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं और सीटों का बंटवारा दोबारा तय करना है. इस बिल के कानून बनते ही संसद में अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व बदल सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा सीटों में 50 फीसद तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. इस बार अप्रैल 2026 में पेश किए गए पुराने परिसीमन विधेयक की जगह संशोधित बिल लाने की तैयारी है.

543 से बढ़कर 850 तक हो सकती हैं लोकसभा सीटें

देश में अभी लोकसभा की 543 सीटें हैं. केंद्र सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक इनमें 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी. इसके बाद लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 850 तक पहुंच सकती है, जिसमें केंद्रशासित प्रदेशों की 35 सीटें शामिल होंगी. सरकार का कहना है कि सभी राज्यों में समान अनुपात से सीटें बढ़ाने पर संसद में उनका मौजूदा प्रतिनिधित्व बरकरार रहेगा. इससे दक्षिणी राज्यों की उस चिंता को दूर करने की कोशिश है कि जनसंख्या आधारित परिसीमन में यूपी-बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की सीटें तेजी से बढ़ जाएंगी.

झारखंड-बिहार और यूपी में क्या होगा बदलाव?

इस प्रस्ताव के लागू होने पर झारखंड में लोकसभा की मौजूदा 14 सीटें बढ़कर 21 हो सकती हैं. यानी राज्य को सात अतिरिक्त सीटें मिलने का अनुमान है. बिहार में अभी 40 लोकसभा सीटें हैं, जो बढ़कर 60 हो सकती हैं. यहां 20 सीटों का इजाफा हो सकता है. वहीं, उत्तर प्रदेश में मौजूदा 80 सीटें बढ़कर 120 तक पहुंचने का अनुमान है. यानी यूपी को 40 अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं. ये आंकड़े 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के आधार पर लगाए गए अनुमान हैं, अंतिम संख्या आधिकारिक परिसीमन के बाद ही तय होगी.

 

  • Related Posts

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो मैसेज जारी कर महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार अपना वादा जरूर पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि…

    Read more

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    दिल्ली IMNB NEWS AGENCY राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ #rss की तरफ से रविवार, 29 नवंबर 2026 को दिल्ली में ‘राष्ट्र वंदनम्’ नाम से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर