Ro no D15139/23

अब रेखा को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत 

महतारी वंदन योजना की राशि आती है काम
पीएम आवास योजना का भी मिला है लाभ

कोरबा 25 अप्रैल 2025/विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम तिवरता की रहने वाली रेखा दास महंत कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से उधार में पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार बहुत जरूरी काम के लिए उन्हें किसी से पैसा मिल जाता, कई बार नहीं मिलता..कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में 01 हजार रूपए समय पर मिल जाते हैं तो ग्राम तिवरता में रहने वाली रेखा दास महंत को किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती है। रेखा दास ने बताया कि वह किसी तरह छोटे-मोटे घरेलू काम कर लेती है। उन्होंने बताया कि हर माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण करती है। इस राशि का उपयोग घर में आवश्यक कार्यों के लिए किया है।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद हम जैसी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। हर महीने खाते में 01 हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे छोटी-मोटी जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना लागू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिलने और जरूरत के समय किसी के आगे पैसे के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती। रेखा दास ने बताया कि पति गणेश दास खेती-किसानी का काम करते है। चूंकि इस क्षेत्र में पानी की समस्या है इसलिए धान का उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं होता है। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला है। घर में दो बच्चे हैं। पक्का आवास मिलने से उन्हें कच्चे मकान से छुटकारा मिल गया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को किया निलंबित

      कोरबा, 31 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका, तहसील दीपका में पदस्थ राजस्व निरीक्षक श्री नीलकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।…

    Read more

    पशुधन विकास विभाग द्वारा 52 पशुओं को लगाए गए रेडियम बेल्ट

      कोरबा, 31 अगस्त 2026/पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा पशुओं की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पंचायत छुरी, विकासखंड कटघोरा में विशेष अभियान चलाया…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार