Ro no D15139/23

ग्रामीण अंचलों में वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजवाड़े

*जन चौपालों के माध्यम से सुनीं समस्याएं*

*खड़ौली मार्ग के लिए 10 लाख की घोषणा*

रायपुर, 4 मई 2025/राज्य में सुशासन तिहार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के दूरस्थ ग्राम रैसरा, खड़ौली, जांज, रैसरी और चेंद्रा पहुंचकर जन चौपालों के माध्यम से आम जनता से सीधे संवाद किया और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
भीषण गर्मी के बावजूद मंत्री श्रीमती राजवाड़े जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनती रहीं। पेयजल संकट, सड़कों की दुर्दशा और राजस्व मामलों में विलंब जैसी समस्याएं सामने आईं। खड़ौली मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण की घोषणा की और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
रैसरी पंचायत के बगीचा पारा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग रखी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय अध्ययन व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्री बाबूलाल मारापो, जनपद अध्यक्ष श्री इंद्रमणि पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजेश तिवारी, श्रीमती अनीता पैकरा, गौरी सिंह, दयाराम सिंह, सत्यनारायण पैकरा, श्री नधीर सिंह पैकरा और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी