Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों समीक्षा बैठक ली

अनावश्यक विलंब करने और समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 05 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों, अभियंता और जलजीवन मिशन के कार्यों से जुड़े ठेकेदारों की बैठक लेकर जलजीवन मिशन कें अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जो ठेकेदार कार्यों में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं अथवा समय-सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संदर्भ में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जशपुर को बुद्धा कंस्ट्रक्शन , अजाईल वर्कस और सारथी ऐसासिएट्स को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही श्री व्यास ने टंकी का फाउण्डेशन कार्य का बरसात के पूर्व पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को फील्ड का निरीक्षण बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और कार्य प्रगति में भी तेजी आए।  इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर के कार्यपालन अभियंता  श्री समर बहादुर सिंह, विभाग के एसडीओ, इंजीनियर सहित विभिन्न फर्मों के ठेकेदार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 11 अक्टूबर 2026 – आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    जशपुरनगर 11 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत अभियान 2026-27 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी