Ro no D15139/23

मुख्य सचिव द्वारा सम्पति पंजीयन क्रांति का जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाय

रायपुर 6 मई 2025/ मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को संपत्तियों के रजिस्ट्री में किए गए 10 क्रांतियों का जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में किए गए क्रांतिकारी सुधारों की जानकारी लोगों को दी जाय।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा है कि पंजीयन विभाग की 10 जन उपयोगी पहलुओं का उद्देश्य संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाना है। आधार आधारित प्रमाणीकरण ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाण पत्र व्हाट्सएप सूचना सेवा, घर बैठे, रजिस्ट्री और स्वतः नामांतरण जैसी सुविधाओं के माध्यम से आम जनता को पंजीयन का लाभ अब कहीं अधिक सरलता से प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि इन सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर वर्कशॉप आयोजित कर सतत निगरानी की जाए तथा जन सामान्य को सेवाओं की जानकारी दी जाए।

मुख्य सचिव ने कहा है कि कलेक्टरों की भागीदारी से यह पहल जमीनी स्तर पर सफल होंगी और छत्तीसगढ़ सुशासन की एक सशक्त मॉडल के रूप में अधिक सुदृढ़ होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 3 मई को पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी सुधारों का शुभारंभ किया था। इनके अंतर्गत फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन,रजिस्ट्री खोज एवं डाउनलोड, ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाण पत्र, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क का कैशलेस भुगतान, व्हाट्सएप सेवाएं, डीजी लॉकर सेवाएं, रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण, घर बैठे स्टांप सहित दस्तावेज निर्माण, घर बैठे, रजिस्ट्री, रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण जैसी सेवाएं शामिल हैं।

  • Related Posts

    अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर योजनाओं का मिला लाभ, तो संवर गया जीवन मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर ​रायपुर,07 अक्टूबर…

    Read more

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया