Ro no D15139/23

डूबान क्षेत्र के लोगां का हाल जानने पहुंचे कलेक्टर

ग्रामीणों से की रू-ब-रू चर्चा, गांव की समस्याओं की ली जानकारी
धमतरी । धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे गांव के ग्रामीणों का हाल जानने आज कलेक्टर श्री मिश्रा मोंगरागहन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा कर उनकी समस्याओं को करीब से जाना। गांव के सरपंच शैलेष नाग एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव को दूसरे गांवों से जोड़ने वाला एक मात्र पुल पूरी तरह से टूट चुका है, जिसके कारण बारिश के दिनों में गांव का अन्य गांवों से संपर्क टूट जाता है। वहीं बच्चो को स्कूल जाने में भी दिक्कत होने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने बारगरी से हल्बा तक जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब होने की भी जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों ने गांव में जंगली जानवरों के आने की भी बात कही। ग्रामीणां ने यह भी जानकारी दी की गांव में सोरम से बिजली से आती है, जिसके कारण उन्हें कनेक्शन लेने में परेशानी होती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों की बात को संवेदनशीलता के साथ सुना और पुल निर्माण एवं सड़क को बारिश के पूर्व मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने ग्र्रामीणों से गांव में पेयजल व्यवस्था एवं वाटर लेवल की भी जानकारी ली ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में वाटर लेवल सही है और गांव में पानी की समस्या नहीं है। उन्होने आजीविका हेतु किये जाने वाले कार्य, तेन्दूपत्ता संग्रहण एवं महुआ बिनाई की भी जानकारी ली।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

      रायपुर, 23 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस…

    Read more

    रूचि की अभिव्यक्ति के तहत आवेदन 30 नवंबर तक

      धमतरी, 23 नवंबर 2026/नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयलसीड्स (तिलहन) NMEO-OS योजनान्तर्गत प्रमाणित बीज वितरण, स्वायल हेल्थ कार्ड योजनान्तर्गत मृदा परीक्षण कार्य, कृषक खेत पाठाशाला, कृषि मैपर में पंजीयन कराने…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी