Ro no D15139/23

सुशासन तिहार : 22 साल बाद मिला दानिश और खिज्र को डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र

धमतरी 06 मई 2025/ सुशासन तिहार के कारण धमतरी शहर के मोहम्मद दानिश और मोहम्मद खिज्र नाम के दो भाईयों को 22 साल बाद डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र मिल पाया है। दोनों शहर के रिसाईपारा वार्ड क्रमांक 30 के निवासी मोहम्मद ईशहाक खान के बेटे हैं। मोहम्मद दानिश का जन्म 25 मई 2001 को और मोहम्मद खिज्र का जन्म 14 अप्रैल 2003 को धमतरी के क्रिष्टियान अस्पताल में हुआ था। दोनों भाईयों को उनके जन्मों के समय अस्पताल का हाथ से बना हुआ जन्म प्रमाण पत्र मिला था। शासन के नियम अनुसार सभी जन्मों और मृत्युओं का पंजीयन कराकर डिजीटल प्रमाण पत्र दिया जाना अनिवार्य है। हाथ से बने हुए प्रमाण पत्र किसी भी शासकीय काम के लिए मान्य नहीं हैं। पिता की व्यवस्तता के चलते और लंबे समय से इन प्रमाण पत्रों की कोई विशेष जरूरत नहीं होने के कारण दोनों का डिजीटल प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया था। ऐसे में दानिश और खिज्र किसी भी शासकीय योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे।

दानिश और खिज्र की इस समस्या का समाधान सुशासन तिहार में कर दिया गया है। दोनों ने अपने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए समाधान पेटी में आवेदन डाले थे। आवेदनों की स्क्रुटनी के बाद नगर निगम के अमले ने दोनों से सम्पर्क कर जरूरी दस्तावेज मंगवाए और उन्हें निर्धारित शुल्क सहित पोर्टल पर अपलोड कर दो दिनों के भीतर डिजीटल प्रमाण पत्र जारी कर दिए। आवेदन के दो दिनों में ही डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र मिल जाने से दोनों बच्चों के साथ-साथ उनके परिवारजन भी बेहद खुश हैं। अब दानिश और खिज्र भी कई शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

  • Related Posts

    मोबाइल ऐप आधारित सर्वे से कमार जनजाति के विकास को मिलेगी नई दिशा

    धमतरी, 12 अप्रैल 2026/- धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय के सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक अभिनव मोबाइल ऐप आधारित पहल…

    Read more

    खेल, नई ऊर्जा: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    गंगरेल की रेत पर खेला गया रोमांच: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता धमतरी, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब