Ro no D15139/23

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाने सरकार प्रतिबद्ध

*बागबाहरा में 2.5 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन*

*महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा, चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय*

रायपुर 07 मई 2025/ राज्य सरकार द्वारा द्वितीयक स्वास्थ्य संस्थाओं के सतत् उन्नयन का कार्य प्रगति पर है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निवास स्थान के निकट उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार की यह स्पष्ट मंशा है कि प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर ही एक सक्षम स्वास्थ्य तंत्र विकसित किया जाए, जिससे लोगों को छोटी-बड़ी चिकित्सा आवश्यकताओं हेतु दूर के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।
इसी क्रम में, महासमुंद जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा क्षेत्र की एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में मंगलवार को एक महिला मरीज के अंडाशय से करीब 2.5 किलोग्राम वज़न का ट्यूमर (सिस्टाडेनोमा) सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाला गया। यह जटिल शल्य क्रिया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेवेन्द्र देव साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई।

डॉ. साहू ने जानकारी देते हुए बताया, “मरीज जब अस्पताल आई थी, तब उसे पेट में भारीपन और लगातार असहजता की शिकायत थी। जांच के बाद पाया गया कि उसके अंडाशय में बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका है, जिसे तत्काल हटाना जरूरी था। टीम के सहयोग से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।”

ऑपरेशन के दौरान डॉ. साहू के साथ स्टाफ नर्स यशवंत, कंचन यादव, रश्मि मार्टिन, संगीता नायक, लता तथा अन्य चिकित्सा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पूरी टीम ने समन्वय के साथ इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफल बनाया।

मरीज की हालत अब स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है। डॉ. साहू ने आगे बताया, हमने ऑपरेशन के बाद भी विशेष निगरानी रखी है ताकि मरीज को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री*   *ग्लोबल साउथ की आवाज को और मजबूती देगा भारत का नेतृत्व*   रायपुर, 13…

    Read more

    कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में खुलेंगे तीन नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    रायपुर, 13 सितंबर 2026/   मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात