Ro no D15139/23

बस्तर अंचल के होनहारों ने चुनौतियों को पीछे छोड़ रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर 7 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के उन होनहार विद्यार्थियों को, जिन्होंने आज जारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है, को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता और का परिचायक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला, गोंडाहूर (कांकेर) की प्रतिभावान बिटिया ईशिका बाला ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर बस्तर अंचल की प्रतिभा को राज्य स्तर पर पहचान दिलाई है। इसी तरह हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कोडागांव (कांकेर) के अखिल सेन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो कांकेर और समूचे बस्तर अंचल के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित अंचलों से आने वाले इन विद्यार्थियों ने विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानी और परिश्रम, संकल्प एवं जुनून से सफलता की नई मिसाल कायम की। इनकी यह उपलब्धि लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से हाई स्कूल परीक्षा में 25 एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 19 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। यह प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर अंचल के इन बच्चों ने यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास हम सभी के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार ऐसे होनहारों को हरसंभव सहयोग देगी, ताकि वे और ऊँचाइयाँ छू सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

      रायपुर, 23 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।…

    Read more

    बेमेतरा जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 28.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

      रायपुर, 23 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बेमेतरा जिले विभिन्न सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 28 करोड़ 49 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन