Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में दिव्यांग केशरी को मिला मोटराईज्ड ट्रायसायकल का उपहार

– दिव्यांग केशरी को नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से सब्जी विक्रय करने हाट बाजार जाना हुआ आसान
राजनांदगांव 07 मई 2025। सुशासन तिहार कल्लूटोला निवासी दिव्यांग केशरी साहू के लिए उपहार लेकर आया। जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूटोला निवासी दिव्यांग केशरी साहू को महाराजपुर समाधान शिविर में नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने पर बहुत खुशी जाहिर की। दिव्यांग केशरी बाई ने बताया कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से अपने ग्राम के आस-पास क्षेत्र के हाटबाजार में सब्जी विक्रय करने जाना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही मोटराईज्ड ट्रायसायकल में स्टोरेज के लिए डिक्की लगा हुआ है। जिससे साग-सब्जियों का परिवहन आसानी से हो जाएगा। केशरी ने बताया कि वे आस-पास के हाट बाजार में जाकर सब्जी का व्यवसाय करती है। जिससे उनके परिवार की आजीविका अच्छे से चल रही है। केशरी साहू ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत उन्होंने मोटराईज्ड ट्रायसायकल के लिए आवेदन किया था। जिसके अंतर्गत आज महाराजपुर समाधान शिविर में मुझे मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिल गया है। इससे  हाट बाजारों में सब्जी बेचने जाना सरल हो जाएगा और जाने-आने में कम समय लगेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज गांव तक समाधान शिविर के माध्यम से ट्रायसायकल देकर लाभान्वित किया गया है। दिव्यांग केशरी ने कहा कि सुशासन तिहार के जरिए शासन-प्रशासन ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कर रही है। यह नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए शासन की अच्छी पहल है। दिव्यांग केशरी ने सुशासन तिहार आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 12 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी