Ro no D15139/23

मेरिट लिस्ट में आए सौरभ और समीर का कलेक्टर ने किया सम्मान

मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं, हौसला बढ़ाया

पालकों को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया

धमतरी । कक्षा दसवीं के घोषित परीक्षा परिणामों में राज्य की मेरिट लिस्ट में धमतरी जिले के दो विद्यार्थी सौरभ और समीर भी शामिल हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज इन दोनों विद्यार्थियों को कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। अपने परिजनों के साथ आए इन दोनों विद्यार्थियों को कलेक्टर ने इस उपलब्धि के लिए कहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियें को मिठाई भी खिलाई और गिफ्ट देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर ने बच्चों के साथ आए पालकों श्री डोमन जोशी और श्री भुवन साहू का भी हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने दोनों बच्चां की इस उपलब्धि के लिए पालकों को भी बधाई दी और कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी। कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाई में होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी को भी बताने को कहा। श्री मिश्रा ने बच्चों की मांग पर दोनों स्कूलांं में विज्ञान विषय के शिक्षकों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर.जगदल्ले को दिए।

उल्लेखनीय है कि कल ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। कक्षा दसवीं के परिणामों में कुरूद विकासखण्ड और मगरलोड विकासखण्ड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दो विद्यार्थियों सौरभ जोशी और समीर साहू ने राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। मगरलोड विकासखण्ड के बुढ़नी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र सौरभ जोशी ने 98.37 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश छठवां और कुरूद विकासखण्ड के चरमुड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र समीर साहू ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया है।

सौरभ जोशी बुढ़ेनी निवासी श्री डोमन जोशी और श्रीमती सीमा जोशी के पुत्र हैं। सौरभ ने अपनी अथक मेहनत और माता-पिता के सहयोग से दसवीं कक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों की रणनीति, विषयों को गंभीरता से पढ़ने और मोबाईल फोन आदि के सीमित उपयोग को दिया है। भविष्य में सौरभ इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कुछ अच्छा करना चाहते हैं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे आगे जेईई की तैयारी कर किसी अच्छी ब्रांच में इंजीनियरिंग करेंगे। चरमुड़िया निवासी समीर साहू श्री डूमन साहू और श्रीमती देहुति साहू के पुत्र हैं। समीर ने नियमित अभ्यास कर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पालकों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। समीर ने पूछे जाने पर कलेक्टर श्री मिश्रा को बताया कि भविष्य में वे प्रशासनिक सेवा के लिए यूपीएससी-पीएससी की परीक्षाओं की तैयारियां करेंगे। वे इन परीक्षाओं में सफल होकर एक अच्छा प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं, ताकि देश की सेवा कर सकें।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’