Ro no D15139/23

वनवृत्त सरगुजा अंतर्गत वर्ष 2025 में तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु तैयारी पूर्ण

3.63 लाख से अधिक मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित, 5500 रुपए प्रति मानक बोरा के दर से होगी खरीदी
अम्बिकापुर । सरगुजा वनवृत्त के मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष 2025 में भी वनवृत्त सरगुजा अंतर्गत जिला यूनियन सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ एवं जशपुरनगर में शासन के निर्देशानुसार तेंदूपत्ता संग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। तेंदूपत्ता जिसे हरा सोना भी कहते है, वनवृत्त के वनक्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के आय का प्रमुख साधन है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से किया जावेगा। जिसके कारण संग्राहक या वनवासियों में अधिक उत्साह, लगन और मेहनत से तेंदूपत्ता संग्रहण करने की संभावना है। इस वर्ष वृत्त के 6 जिला यूनियनों में 165 लॉट के माध्यम से 144 समितियों में तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु अग्रिम निवर्तन कर क्रेता नियुक्ति हुए हैं। इस वर्ष भी वृत्त के 3 लाख 63 हजार 600 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य निर्धारित है। गत वर्ष 2024 में 3 लाख 69 हजार 493 मानक बोरा संग्रहण किया गया, जो लक्ष्य का 1.62 प्रतिशत अधिक है। तेन्दूपत्ता संग्रहण 2024 कार्य में वृत्त के 3,12,389 संग्राहक परिवारों को राशि रूपये 203 करोड़ का भुगतान पेमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाईन किया गया है। जिससे संग्राहकों में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अतिरिक्त आय होने की संभावना से खुशी एवं उत्साह है।
उन्होंने बताया कि जिला यूनियन।सरगुजा जिला में वर्ष 2025 हेतु संग्रहण लक्ष्य 36200 मानक बोरा तथा अनुमानित संग्राहक संख्या 41730, सूरजपुर जिला में वर्ष 2025 हेतु संग्रहण लक्ष्य 74500 मानक बोरा एवं अनुमानित संग्राहक संख्या 60568, जिला बलरामपुर में वर्ष 2025 हेतु संग्रहण लक्ष्य 143900 मानक बोरा एवं अनुमानित संग्राहक संख्या 109719, कोरिया जिला में वर्ष 2025 हेतु संग्रहण लक्ष्य 33000 मानक बोरा एवं अनुमानित संग्राहक संख्या 30493, जिला मनेन्द्रगढ़ में वर्ष 2025 हेतु संग्रहण लक्ष्य 43500 मानक बोरा एवं अनुमानित संग्राहक संख्या 33441 तथा जशपुर जिला में वर्ष 2025 हेतु संग्रहण लक्ष्य 32500 मानक बोरा एवं अनुमानित संग्राहक संख्या 36148 है। इस वर्ष सरगुजा वनवृत्त में तेंदूपत्ता सीजन में मौसम विपरीत रहा तो जिला यूनियनों के संग्रहण कार्य माह मई से द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ होने की संभावना है। इस कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी के सहयोग से तेंदूपत्ता संग्राहको को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की दृष्टि से सभी फड़ को चालू रख कर गुणवत्ता युक्त तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जाएगा।

  • Related Posts

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना

    भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना   *गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय*  …

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री