Ro no D15139/23

दुलदुला में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों ने समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं अंतर्गत हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण

जशपुरनगर 09 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में शुक्रवार को समाधान शिविर का आयोजन दुलदुला के नोनिया ताला में किया गया। इस शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, जनपद सदस्य कपिल देव साय, मेनका बेसरा, दुलदुला सरपंच मनोज कुमार शामिल हुए।
इस अवसर पर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरे राज्य में सुशासन की स्थापना और लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें लाभान्वित करने और सुशासन को घर घर तक पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में 1 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 16 सौ से अधिक आवेदन आवेदन दुलदुला में प्राप्त हुए थे। जिसमें से 16 सौ से अधिक का समाधान भी सुशासन तिहार के दूसरे चरण में कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुशासन एक सतत प्रक्रिया है इसे निरंतर स्थापित करने के लिए गांव की समस्याओं के गांव में समाधान के लिए ग्रामीण सचिवालयों की स्थापना की जा रही है। इन सचिवालयों में ग्रामीण अधिकारी जैसे पटवारी, सरपंच, सचिव आदि हफ्ते में एक बार गांव में एक जगह बैठेंगे और ग्रामीण समस्याओं का निराकरण करेंगे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा समाधान शिविर में विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर आये हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया। जिसमें 01 दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 05 हितग्राहियों को केसीसी कार्ड, 15 हितग्राहियों को उच्च गुणवत्ता के भिंडी के बीज, 02  हितग्राहियों को नर्सरी जाल, 01 हितग्राही को आईस बॉक्स, 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड तथा 10 हितग्राहियों को बी 01 खसरा प्रदान किया गया। शिविर में आयी मांगों में से अधिकतर का समाधानकारक निराकरण करते हुए हितग्राहियों को इसकी जानकारी भी दी गयी। इस अवसर पर तत्स्थान भी विभिन्न आवेदन ग्रहण कर समाधान किया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण, श्रम पंजीयन, आयुष्मान कार्ड निर्माण, केसीसी निर्माण हेतु आवेदन भी प्राप्त किये गए।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग ग्रामीणों ने किया योग और श्रमदान
समाधान शिविर से पूर्व सुबह सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिला रोजगार अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह, जनपद सीईओ धनेश टेंगवार, तहसीलदार राहुल कौशिक, राजेश यादव एवं ग्रामीणों ने बाजार डांड में योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवन और स्वस्थ मन के लिए योगाभ्यास पर बल दिया। उसके बाद सभी ने मिलकर बाजारडांड में स्वच्छता श्रमदान द्वारा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और सभी ने स्वच्छता का संकल्प भी लिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत

    एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी जशपुरनगर 12 सितंबर 2026/ आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल…

    Read more

    जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली

      सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए दिए विस्तृत दिशा-निर्देश जशपुरनगर 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात