जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में विगत दिवस 28 अक्टूबर 2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन विद्यालयों में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के पैरालीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से देव पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर, सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांति भवन जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में देव पब्लिक स्कूल में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) श्री जनार्दन खरे एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे, सेंट जेवियर स्कूल में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी सुश्री दिव्या गोयल तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री अभिनव कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान बच्चों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार एवं संरक्षण, साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित बचपन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
(अम्बिकापुर समाचार)बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’
जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 प्रतिभागी हुए शामिल पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/ जिले में…
Read more








