Ro no D15139/23

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से रायपुर की बनी है अलग पहचान – अरुण साव

*श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सेज को किया सम्मानित*

रायपुर. 12 मई 2025. श्री सत्य साईं बाबा ने सबसे प्रेम और सबकी सेवा करने का संदेश दिया है। बाबा के बताए मार्ग पर चलकर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा अब तक 36 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर संस्थान ने सेवा परमो धर्म: के आदर्श को प्रस्तुत किया है। अस्पताल ने हजारों बच्चों को नया जीवन दिया है। किसी को जीवनदान देना पुण्य का काम है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आज आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सत्य साईं अस्पताल में केवल भारत के ही नहीं, बल्कि 15 अन्य देशों के लोग भी निःशुल्क उपचार कराने आते हैं। अब तक अन्य देशों के एक हजार से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी हो चुकी है। यहां तीन लाख से अधिक बच्चों के हृदय की निःशुल्क जांच भी की गई है।

श्री साव ने कहा कि बाबा श्री सत्य साईं का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर हुआ है। इससे रायपुर की एक अलग पहचान बनी है। किसी अनजान से प्रेम और सेवा करना सहज काम नहीं है। यहां बच्चों और उनके माता-पिता के चेहरे देखकर लग रहा है कि उन्हें दुनिया की बड़ी खुशी मिल गई है। यह अमूल्य खुशी देने वाला श्री सत्य साईं अस्पताल है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल में उपचार करा चुके बच्चों एवं उनकी माताओं से मुलाकात की एवं उन्हें फल व मिठाई वितरित की। परिजनों ने मंच पर अस्पताल में इलाज के अपने अनुभव साझा किए। श्री साव ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नर्सिंग स्टॉफ को सम्मानित किया।

श्री सत्य साईं अस्पताल के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि आज गौतम बुद्ध का निर्वाण दिवस है। काशी के सारनाथ में गौतम बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था। उसी काशी में एक और सेवा केंद्र शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन श्री सत्य साईं बाबा ने विश्व को सब से प्रेम और सबकी सेवा करने का मूल मंत्र दिया था। यहां निःशुल्क उपचार के बाद अब निःशुल्क नर्सिंग की शिक्षा दी जा रही है। यहां देश और समाज के सेवक तैयार किए जा रहे हैं। हम लोगों के दिलों में सेवा का भाव जोड़ रहे हैं। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राधेश्याम बारले सहित अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर बढ़ी शिकायतें, जागरूकता से बीजापुर में बच्चों की सुरक्षा को मिली मजबूती

    *जिला बाल संरक्षण इकाई की सक्रियता से बाल यौन शोषण के मामलों में त्वरित कार्रवाई, दो मामलों में एफआईआर दर्ज*   रायपुर, 11 जुलाई 2026/ चाइल्ड हेल्पलाइन1098 लाखों बच्चों के…

    Read more

    सुकमा की ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा निःशुल्क चूजा वितरण से

    पशुधन विकास विभाग की पहल से आजीविका होगी मजबूत, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम   रायपुर, 11 जुलाई 2026/ पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण आजीविका संवर्धन के तहत निःशुल्क या 90%…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स