Ro no D15139/23

जिले के आठ वनग्राम बनेंगे राजस्व गांव

*सर्वे पूरा, राजस्व अभिलेख तैयार, प्रारंभिक प्रकाशन भी हुआ*
*15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक दावा आपत्तियां आंमत्रित*
धमतरी 13 मई 2025/धमतरी जिले के आठ वनग्रामों को राजस्व गांवों का दर्जा देने की प्रक्रिया लगभग पूर्णता पर है। जिले की नगरी और बेलगांरव तहसीलों के 4-4 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों का दर्जा देने सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही इन गांवों के राजस्व अभिलेख, नक्शा, खसरा आदि भी तैयार कर लिए गये है। इन गांवों में नगरी तहसील के ग्राम खरका, पंडरीपानी, मौहाबाहरा, और कौहापानी तथा बेलरगांव तहसील के जुनवानी, टांगापानी, भड़सिवनी, और बांसपानी गांव शामिल है। इन सभी आठ गांवों के तैयार राजस्व अभिलेखों का प्रारंभिक प्रकाशन जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा किया जा चुका है। सभी अभिलेख संबंधित ग्राम पंचायतों में आमजनों-ग्रामवासियों के अवलोकन के लिए कार्यालयीन दिवसों में उपलब्ध है। जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा इन अभिलेखों से संबंधित आमजनों से दावा आपत्तियां आमंत्रित की जा रही है। हल्का पटवारी द्वारा तैयार किये गये नक्शा शीटों एवं खसरों पर जिस किसी भी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो तो प्रकाशन तिथि से आगामी 15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा आपत्ति संबंधित ग्राम पंचायत भवन में प्रस्तुत कर सकते है। नियत समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

  • Related Posts

    मेचका में जनभागीदारी की अनूठी मिसाल

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान   *एक माह में पहुंचे 5,500 से अधिक पर्यटक*   रायपुर,17 सितम्बर 2026/   धमतरी जिले में ‘सेवा…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान : 25 वर्ष सेवा जल जीवन मिशन से बदली हरफर की तस्वीर

      17 परिवारों के जीवन में आया स्वच्छ जल का उजियारा तब पानी के लिए निर्भरता और कठिनाई थी, अब घर की चौखट पर नल से पेयजल की सुविधा धमतरी,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला