Ro no D15139/23

मेचका में जनभागीदारी की अनूठी मिसाल

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान

 

*एक माह में पहुंचे 5,500 से अधिक पर्यटक*

 

रायपुर,17 सितम्बर 2026/

 

धमतरी जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। एक ओर जहां सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यटन समिति मेचका द्वारा प्रसिद्ध मुचकुंद ऋषि पर्वत पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के केंद्र मुचकुंद पर्वत क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों और समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से बिखरे कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया। इस दौरान पर्यटकों और ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

 

*पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा, राजस्व में बढ़ोतरी*

 

क्षेत्र में प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन के प्रति पर्यटकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। पर्यटन समिति मेचका के अनुसार 14 अगस्त से 14 सितंबर 2026 के बीच कुल 5,555 पर्यटकों ने मेचका का भ्रमण किया। पर्यटकों की सुविधा हेतु संचालित नाका पार्किंग व्यवस्था से अब तक 19 हजार 300 रुपए का कुल राजस्व प्राप्त हुआ है।

 

*प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत’ आह्वान को मिली गति*

 

इस अभियान के जरिए यह संदेश दिया गया कि सेवा का दायरा केवल व्यक्तिगत मदद तक सीमित न होकर पर्यावरण व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से भी जुड़ा है। स्वच्छ पर्यटन स्थल न केवल क्षेत्रीय सुंदरता और पर्यटक अनुभव को निखारते हैं, बल्कि स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के आह्वान को आत्मसात करते हुए मेचका में आयोजित यह पहल जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है।

  • Related Posts

    धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

      688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी *किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है