Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम सुकुलदैहान, मुसराकला, खुर्सीपार तथा बधियाटोला व छुरिया में समाधान शिविरों का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का किया गया समाधान
– समाधान शिविर में हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित
राजनांदगांव 13 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदनों के निराकरण हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविरों में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। साथ ही सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों द्वारा विभागवार जानकारी भी दी जा रही है। समाधान शिविरों में जनप्रतिनिधि शामिल होकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनसामान्य को प्रेरित कर रहे है। शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। जनमानस की शिकायतों एवं मांगों के आवेदनों का निराकरण होने तथा पात्र हितग्राही योजना से लाभान्वित होने पर सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दे रहे है।
सुशासन तिहार अंतर्गत आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में ग्राम सुकुलदैहान, धनगांव, लिटिया, बम्हनी, बागतराई, बरगा, इंदामरा, भानपुरी, बांकल, फरहद, पनेका, रीवागहन से प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला बधियाटोला में वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 9 से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुसराकला में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मुसराकला में ग्राम पंचायत मुसराकला, कातलवाही, भानपुरी, आलीवारा, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, पेण्ड्री, कसारी व सलटिकरी के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत खुर्सीपार में ग्राम पंचायत बड़ चारभाठा, खुज्जी, बड़भूम, दर्री, नांदिया, भटगुना, परना, खुर्सीपार, रूदगांव, किरगी व रातापायली तथा नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत भाटिया गली संतोष साहू घर के पास वार्ड क्रमांक 5 में वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 एवं 8 से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन का आयोजन किया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव 14 जून 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को सुबह 11.20 बजे…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC