Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत  रेवती और नंदूराम कोर्राम ने नवनिर्मित पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

– प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले के 3799 हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेश
– छुरिया विकासखण्ड के 1359 नवनिर्मित आवासों में हुआ गृह प्रवेश
राजनांदगांव 13 मई 2025। केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जिले के 3799 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। इसी क्रम में छुरिया विकासखण्ड के 1359 आवासों में भी हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम पिनकापार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही श्रीमती रेवती एवं श्री नंदूराम कोर्राम के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने हितग्राहियों को पक्के आवास में गृह प्रवेश की हार्दिक बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने योजनांतर्गत निर्माधाधीन आवासों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द आवास निर्माण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, सचिव, रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत छुरिया के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन शिविर 21 से 24 सितम्बर तक

    – पात्र वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों से मूल्यांकन शिविर में शामिल होने की अपील*   राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र…

    Read more

    निगम द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार किए जा रहे कार्य

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के बजट में प्रावधान के अनुसार शहर के उद्यानों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया की जा रही है। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला