Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 780 तीर्थयात्री

शिर्डी, शनि शिंगनापुर, त्रयंब्केश्वर की यात्रा के लिए हुए रवाना
राजनांदगांव 14 मई 2025। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 14 से 17 मई 2025 तक शिर्डी, शनि शिंगनापुर, त्रयंब्केश्वर की तीर्थयात्रा के लिए राजनांदगांव जिले के 313 तीर्थयात्री सहित कबीरधाम जिले के 244, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के 113 एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के 110 कुल 780 तीर्थयात्री एवं उनके साथ 20 अनुरक्षक को बोर्डिंग स्टेशन राजनांदगांव से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री मूलचंद लोधी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू व श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, श्री राजा माखीजा, श्री प्रकाश वाधवानी, श्री अशोक निर्मलकर, श्री राकेश सिन्हा, श्री पप्पू चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन नागपुर, अकोला, भुसावल, मनमाड़ होते हुए शिर्डी साई नगर जायेगी। तीर्थयात्री 15 मई को शिर्डी से बस द्वारा शनि शिंगनापुर मंदिर का दर्शन कर वापस शिर्डी लौटकर सांई बाबा मंदिर के दर्शन कर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद तीर्थयात्री 16 मई को ट्रेन द्वारा नासिक जायेंगे। नासिक में त्रयंब्केश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर एवं पंचवटी यात्री दर्शन के बाद के बाद नाशिक स्टेशन से राजनांदगांव के लिए वापसी होगी। तीर्थयात्रियों की 17 मई को सुबह 11 बजे राजनांदगांव वापसी होगी। ट्रेन वातानुकूलित है। तीर्थयात्रियों को चाय, नास्ता, भोजन सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। तीर्थयात्रियों के साथ राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले के एक-एक चिकित्सक एवं 20 अनुरक्षक भेजा गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच