Ro no D15139/23

धमतरी में अधिकारी कर्मचारियों के लिए आयोजित हुआ

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला’*

*नवीनतम तकनीकों की समझ और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक कदम*

’धमतरी, 17 मई 2025/
जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आज जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक विशेष ’आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य अधिकारियों को तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया, विशेष रूप से एआई जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में जागरूक करना और प्रशासनिक कार्यों में इसके उपयोग को समझाना था। कार्यशाला में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एआई इंजीनियर श्री अभिनव जगताप द्वारा बताया गया कि एआई का प्रयोग न केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को तेज और प्रभावी बना सकता है, बल्कि डाटा विश्लेषण, रिपोर्ट जनरेशन, जन शिकायत निवारण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में भी इसका व्यापक उपयोग किया जा सकता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा, तकनीक से दूरी अब विकल्प नहीं रही, बल्कि एक चुनौती बन गई है। हमें इस चुनौती को स्वीकार कर, एआई जैसे माध्यमों को अपने कार्यों में सम्मिलित करना होगा, ताकि हम जनसेवा को और अधिक पारदर्शी, कुशल और प्रभावी बना सकें।
एआई इंजीनियर श्री जगताप ने अधिकारियों को चैटजीपीटी, डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसी तकनीकों की बेसिक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लाइव डेमो द्वारा बताया कि कैसे एआई से रिपोर्ट तैयार की जा सकती है या सोशल मीडिया के लिए कंटेंट जनरेट किया जा सकता है। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के प्रशासनिक कार्यों में एआई के अनुप्रयोग पर चर्चा की गई। वर्कशॉप के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों ने एआई टूल्स के प्रयोग की संभावनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे भविष्य की प्रशासनिक रणनीति में शामिल करने की बात कही। कार्यक्रम में कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री पवन प्रेमी, एसडीएम श्री पियूष तिवारी, एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह कोसले के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट एसोसिएशन की गोताखोर टीम ने मुरुमसिल्ली जलाशय में डूबे दो मछुआरों के शव खोज निकाले

    धमतरी, 13 सितंबर 2026। मुरुमसिल्ली जलाशय के आश्रित ग्राम गेदारापारा और बागडोंगरी निवासी दो मछुआरों के तेज जलप्रवाह में बह जाने की घटना में आज गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट एसोसिएशन…

    Read more

    पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल

    PPP मॉडल से विकसित होंगे व्यावसायिक परिसर, यूनिपोल-होर्डिंग सहित आय के नए स्रोतों को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 13 सितंबर 2026। ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात