Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में कृषक बदलू के आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण, मिली ’किसान किताब’

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से जनता को मिल रहा सीधा लाभ, सुशासन तिहार लाया खुशियों की सौगात
अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर राज्यभर में आयोजित सुशासन तिहार आम लोगों के लिए समस्याओं के समाधान और मांगों के निराकरण का सशक्त माध्यम बना है। इसी कड़ी में आयोजित समाधान शिविर में कृषक श्री बदलू के आवेदन का त्वरित निराकरण कर उन्हें ’किसान किताब’ प्रदान की गई।
कृषक बदलू को इस किताब में कृषि भूमि, फसल और सरकारी योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अब अपने भूमि संबंधी दस्तावेज़ों के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
पारदर्शिता और संवेदनशीलता से हुआ समाधान
राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याएं पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सुनी और सुलझाई जाएं। कृषक श्री बदलू के मामले में जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता देखने को मिली है।
कृषक श्री बदलू ने किसान किताब’ प्राप्त कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि, अब मेरे पास मेरी जमीन और फसल से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह सुरक्षित है। इससे मुझे बहुत सहूलियत मिलेगी। मैं सुशासन तिहार के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।
सुशासन तिहारः जनता के द्वार पर शासन
सुशासन तिहार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनभागीदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता को साकार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह तिहार न्याय, अधिकार और समाधान की नई परंपरा स्थापित कर रही है।
सुशासन तिहार न केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रहा है, बल्कि यह जनता के चेहरे पर मुस्कान और भरोसे की बहाली का भी प्रतीक बनकर उभरा है। कृषक श्री बदलू जैसे लाभार्थी इस बात का प्रमाण हैं कि जब शासन योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशील होता है, तब सुशासन जन-जन तक पहुंचता है।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी