Ro no D15139/23

जीवंत सांस्कृतिक कला है जादू: प्रो.संजय द्विवेदी

मनीषा नगारची /सेंट्रल डेस्क

जादूगर ओपी शर्मा के शो के समापन समारोह में शामिल हुए आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक

अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जादूगर ओपी शर्मा द्वारा प्रस्तुत भव्य जादू शो का समापन भोपाल के भारत टाकीज में अत्यंत उत्साह और प्रशंसा के साथ संपन्न हुआ। भोपाल में 2 माह तक उन्होंने भोपालवासियों का अपनी जादूकला से मनोरंजन किया। अब वे जयपुर में अपनी प्रस्तुति के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी ने शो के समापन अवसर पर कहा कि जादू केवल भ्रम नहीं, बल्कि कल्पनाशक्ति, कौशल और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत रूप है। जादूगर ओपी शर्मा की जादू कला हमें केवल चकित नहीं करती, बल्कि यह सिखाती है कि कैसे परिश्रम, निरंतर अभ्यास और नवाचार के माध्यम से मनोरंजन को समाजसेवा का माध्यम बनाया जा सकता है।

प्रो.द्विवेदी ने कहा कि जादूगर ओपी शर्मा भारत के लोकप्रिय जादूगरों में से एक हैं। उनका जादू केवल मंच तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सामाजिक संदेशों, देशभक्ति और मानवीय मूल्यों को भी अपनी प्रस्तुतियों में समाहित करते हैं। उनके शो में दिखाई गई हैंड ट्रिक्स, इल्यूजन एक्ट्स, फ्लोटिंग ऑब्जेक्ट्स, और मानसिक शक्ति से प्रभावित करने वाली प्रस्तुतियाँ दर्शकों को आश्चर्य से भर देती हैं। उनकी खासियत यह है कि वे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को समान रूप से आकर्षित करने की कला में निपुण हैं। उन्होंने कहा कि अपने पिता की विरासत को ओपी शर्मा जूनियर ने बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भारत में जादू कला के विस्तार और उसे लोकप्रिय बनाने में ओपी शर्मा परिवार का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर मंच और सभागार दोनों ही जादुई वातावरण से भरे हुए थे। दर्शकों ने उनकी प्रस्तुतियों पर बारंबार तालियों की गूंज के साथ अपनी सराहना व्यक्त की। शो के दौरान एक के बाद एक जादुई करतब जैसे काटी गई महिला का पुनः जुड़ना, हवा में उड़ती मेज़, गायब होती वस्तुएँ और पढ़े बिना दिमाग़ पढ़ने वाले प्रयोग दर्शकों के लिए चमत्कृत करने वाले अनुभव बने।

इस अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के अध्यक्ष डा.पवित्र श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे समाज को आश्चर्य और आनंद से भर देते हैं। बच्चों की आँखों में आश्चर्य और बुजुर्गों की मुस्कान यह दर्शाती है कि जादू आज भी लोगों के दिलों को छूता है।
कार्यक्रम के अंत में जादूगर ओपी शर्मा को उनके दशकों से जारी कला योगदान और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान डॉ. मोहन यादव

    सेवा के 25 साल भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में ढाई दशक की गौरवपूर्ण यात्रा पर…

    Read more

    आंगनवाड़ी, प्राथमिक विद्यालयों में स्क्रीनिंग कैम्प लगाए : राज्यपाल पटेल

    रोगों की जागरूकता प्रयासों में विद्यार्थियों को जोड़े राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन 2047 और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन समीक्षा बैठक हुई   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला