Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में होंगे विभिन्न कार्यक्रम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जून माह में तीन तिथियों पर होंगी महत्वपूर्ण गतिविधियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दी जानकारी

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी माह तीन ऐसी महत्वपूर्ण तिथियां होंगी जिनका मध्यप्रदेश और देश के लिए विशेष महत्व है। आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है इस नाते यह दिन जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह पर्यावरण दिवस भी है, और राज्य सरकार पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिकाधिक प्रयास कर रही है। जल गंगा संर्वधन अभियान का औपचारिक शुभारम्भ गुड़ी पड़वा से हो चुका है। प्रदेश में 30 मार्च से प्रारंभ यह अभियान निरंतर 30 जून तक चलेगा। जनप्रतिनिधि और आम नागरिक अभियान में व्यापक भागीदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नई दिल्ली में मीडिया से चर्चा में जून माह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण दिवस के पश्चात 9 जून को महत्वपूर्ण तिथि है जब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सफल 11 साल पूरे होने का भी दिन है। यह विशेष उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी न केवल लगातार तीन कार्यकाल के लिए सरकार बनाने के लिए बधाई के पात्र हैं, बल्कि उन्होंने जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री जी के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है। इन ऐतिहासिक निर्णयों में चाहे वो ट्रिपल तलाक का विषय हो या सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सभी समुदायों की ओर से मिलकर पूरा करवाना हो या फिर पाकिस्तान को तीन बार तगड़ा जवाब देने की कार्यवाही जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हाल ही में पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन सिंदूर करने की त्वरित कार्यवाही हो और साथ ही सीमाओं पर चीन का सामना करना हो, यह सभी ऐसे निर्णयों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीएसटी लागू करने से लेकर कई बदलाव, बदलते दौर के भारत में देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सक्षम नेतृत्व का ही यह प्रमाण है कि भारत का महत्व बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के ठोस प्रयासों ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।

काला दिवस से स्मरण किया जाता है लोकतंत्र का महत्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में काला दिवस माना जाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया था। ऐसी स्थिति में जनता ने आपातकाल का प्रतिकार भी लिया। वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 25 जून को इस काले दिवस का स्मरण कर पूरे राष्ट्र में लोकतंत्र के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का कार्य हो रहा है। आगामी माह व्यापक स्तर पर इस तिथि पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

उद्योग वर्ष में किसानों को देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोमवार 26मई को नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी पधार रहे हैं। हमारी कृषि आधारित व्यवस्थाओं, कृषि यंत्रों के उपयोग, प्राकृतिक खेती, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कारखानों की स्थापना और इनसे मिलने वाले रोजगार,फसलों के संवर्धन और उपार्जन की दृष्टि से किसानों को उचित मूल्य दिलवाने का प्रयास है। प्रदेश में प्रसंस्करण इकाइयों की क्षमता बढ़ाने का अभियान संचालित होगा। उद्योग वर्ष में किसानों को महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी। नरसिंहपुर के कृषि उद्योग समागम में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन, एआई आधारित उपकरणों और जैविक खेती के जीवंत प्रादर्श किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। अनेक विभाग स्टॉल लगाकर शासकीय कृषक कल्याण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया द्वारा उनके सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Order of the White Double Cross (1st…

    Read more

    बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

    मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत