Ro no D15139/23

जनदर्शन में पूरी हुई दिव्यांग नरोत्तम और रामाधनी की आश

*जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा ने दिए वाकर और श्रवण यं़त्र*

धमतरी 25 मई 2025/ जिला कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजित किया जाता है। इस सप्ताह आयोजित जनदर्शन कुछ जरूरतमंदों के लिए खास व सुकून देने वाला रहा। कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम हरफ़तराई के दिव्यांग श्री नरोत्तम बंजारे और ग्राम गिरहोलाडीह, सिंगपुर निवासी श्री रामाधीन सिन्हा ने वाकर और श्रवण यंत्र प्रदान करने के लिए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आवेदन पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल इन्हें वाकर और श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती मनीषा पाण्डेय को दिये। समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल इन हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेज लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा के हाथों इन्हें वाकर और श्रवण यंत्र वितरित कराया गया ।
वाकर मिलने पर दिव्यांग श्री नरोत्तम बंजारे ने कहा कि पहले अपने रोजमर्रा के कामों को करने के लिए काफी परेशानी होती होती थी। खासकर ऐसे काम जो एक जगह से दूसरी जगह जाकर करने हो उन कामों के लिए दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा मुझे वाकर प्रदान किया गया है, जिसकी मदद से मैं धीरे-धीरे ही सही पर बिना किसी सहारे के गंतव्य तक पहुंच सकता हूं। वहीं श्रवण बाधित श्री रामाधीन सिन्हा ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ सुनने की शक्ति कम हो गयी है, किसी की बातें न सुन पाने से परेशानी होती थी। ऐसी स्थिति में मन में संकोच होता था। लेकिन अब मुझे श्रवण यंत्र मिल गया है, जिससे अब मै किसी की बात सुन सकता हूं और अपनी बात उनके साथ बिना संकोच के कर सकता हूं। वाकर और श्रवण यंत्र मिलने पर नरोत्तम और रामाधीन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऐसी जन हितैषी योजना संचालित करने के लिए ह्दय से धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, सुखद सहारा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, परिवार सहायता, वरिष्ट नागरिक सहायता, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा, नशाबंदी, उभ्यलिंगी समुदाय के व्यक्तियों का सशक्तिकरण, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय, दिव्याग छात्रवृत्ति, कुष्ठ कल्याण जैसी अनेक योजनाएं संचालित की जाती है, जिनका लाभ आमजन ले सकते है। विभागीय योजना से संबंधित जानकारी हेतु समाज कल्याण विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    शराब सेवन कर विद्यालय आने और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्याता निलंबित

    धमतरी, 7 सितंबर 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता श्री नारायण प्रसाद साहू को शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्रभावित करने तथा…

    Read more

    16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला,  1400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती 15 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा,

    8 वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मिलेगा अवसर   धमतरी,07 सितंबर 2026/जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी