Ro no D15139/23

सुशासन तिहार : सिर्री और परसतराई में आयोजित हुआ समाधान शिविर

*आवेदनों के निराकरण की दी गई जानकारी, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वितों को दी गई सामग्री*

धमतरी 26 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जिले में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। आज कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिर्री और धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परसतराई में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। सिर्री क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में कुल 7 हजार 592 आवेदन मिले। इनमें से 7 हजार 389 मांग और 203 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। सिर्री में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुलेश्वरी गायकवाड़, जनपद सदस्य कुरूद श्रीमती ललिता भतप्रहरी, श्री टकेश्वर साहू, श्री चन्द्रशेखर साहू, श्री अनुराग साहू, श्री देशांत सिन्हा सहित 13 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।
सिर्री क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख दिया गया। वहीं 32 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका और 16 हितग्राहियों को बी-1 खसरा प्रदाय किया गया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को बाल संदर्भ योजना का प्रमाण पत्र और 9 बच्चों को पोषण टोकरी वितरित किया गया। इसके साथ ही 9 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 8 बच्चों को अन्नप्रासन्न कराया गया। पुलिस विभाग द्वारा सायबर अपराध संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया और समाज कल्याण विभाग द्वारा एक हितग्राही को ट्रायसाईकिल दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 5 प्राथमिक और 5 माध्यमिक स्कूल के बच्चों को गणवेश, परिवहन विभाग द्वारा 3 लोगों को लर्निंग लायसेंस प्रदाय किया गया। इसी तरह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा 42 हितग्राहियों को खाद-बीज और 3 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। सिर्री समाधान शिविर में ग्राम पंचायत गातापार अ., सिर्री, कुल्हाड़ी, फुसेरा, दर्रा, खर्रा, चिंवरी, संकरी, सिवनीकला, मरौद, कोड़ेबोड़, अटंग, अछोटी को शामिल किया गया है।
ग्राम पंचायत परसतराई में आयाजित समाधान शिविर में कुल 4 हजार 477 आवेदन मिले। इनमें से 4392 आवेदन मांग और 85 आवेदन शिकायत संबंधी थे। इसकी जानकारी आज ग्रामीणों को दी गई। इस मौंके पर छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, महापौर श्री रामू रोहरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा धु्रव, उपाध्यक्ष श्री केशव साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी श्रीमती ज्योति साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती संतकुमारी साहू, श्रीमती देहुती साहू, श्रीमती दिनेश्वरी साहू, श्री दिलीप सेन, सरपंच ग्राम पंचायत परसतराई श्रीमती गंगा मरकाम साहित 6 ग्राम पंचायतां के सरपंच, सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री पीयुष तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत धमतरी श्री दीपक ठाकुर, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
परसतराई में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वितों को सामग्री का भी वितरण किया गया। जनपद पंचायत धमतरी द्वारा 31 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की चाबी, 21 हितग्राहियों को नये राशनकार्ड, 3 हितग्राहियों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया और 11 हितग्राहियों को नया जॉब कार्ड वितरित किया गया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 4 बच्चों को अन्नप्रासन्न कराया गया तथा 6 बच्चों को सुपोषण किट का वितरण किया गया। समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को किसान किताब, 3 हितग्राहियों को बी-1 नकल, उद्यानिकी विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को बैंगन का पौधा वितरित किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा 5 विद्यार्थियों को गणवेश और खरतुली के 6 दिव्यांग विद्यार्थियों को सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड, 4 हितग्राहियों को टीबी क्रेश फुड बास्केट प्रदाय किया गया। इसके साथ ही 130 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया और और दवाईयां वितरित की गईं। परिवहन विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों का लर्निंग लायसेंस बनाया गया तथा श्रम विभाग द्वारा नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 20 हजार रूपये का चेक और एक हितग्राही को नया श्रम कार्ड का वितरण किया गया।

  • Related Posts

    आजीविका डबरी ने जगाई नई उम्मीद, मछली पालन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा जगदेव का परिवार

      मेहनत, योजना और उपलब्ध संसाधन के बेहतर उपयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्राम पंचायत केकराखोली का परिवार धमतरी, 22 सितंबर 2026। ग्रामीण परिवार के लिए जब कोई संसाधन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान में वन विभाग की पर्यावरण संरक्षण पहल 23 से 25 सितंबर तक जिलेभर में पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त जागरूकता और जलस्रोतों की सफाई

      धमतरी, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, धमतरी वनमंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज