Ro no D15139/23

सिंगपुर में लगा समाधान शिविर, शासन की विभिन्न योजनाओ के तहत वितरित की गई सामग्री

धमतरी 27 मई 2025/सुशासन तिहार के तहत आज मगरलोड विकासखंड के सिंगपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सुशासन तिहार में मिले मांग एवं शिकायतों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम पंचायत में सिंगपुर, भण्डारवाड़ी, बिरझुली, केकराखोली, खण्डमा, मुड़केरा, पठार एवं सोनझरी को शामिल किया गया।

सिंगपुर कलस्टर में कुल 4 हजार 757 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें मांग सम्बन्धी 4 हजार 702 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 55 आवेदन हैं। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को दिया गया। समाधान शिविर में सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी परम्परा औषधि बोर्ड अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, जनपद पंचायत मगरलोड के उपाध्यक्ष श्री खिलेश साहू, जिला पंचायत धमतरी के सदस्य श्री टीका राम कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड, जनपद पंचायत मगरलोड के पूर्व अध्यक्ष श्री माधय सिंह ठाकुर, सहकारिता सभापति श्री कृष्ण कुमार ध्रुव, जनपद पंचायत मगरलोड सदस्य श्री गजेन्द्र दीवान एवं श्री रामजी नेताम, पूर्व जनपद सदस्य श्री नारायण ध्रुव, श्री रोहित मोहन साहू श्री नरेश सिन्हा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री शत्रुहन साहू , श्री विजय यदु एवं सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समाधान शिविर में उपस्थित विधायक श्रीमती मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त मांग एवं शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली गई। समाधान शिविर में सभी विभाग द्वारा प्राप्त मांग एवं शिकायतों के आवेदनों का निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को दिया गया।
समाधान शिविर विभिन्न योजनाओं से हितग्रहियों को लाभान्वित किया गया। इसमे 06 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, 05 हितग्राहियों को आवास चाबी 50 नग सब्जी बाड़ी हेतु बीज, 13 हितग्राहियों को बी-1 एवं 13 हितग्रहियों को स्वामित्व कार्ड, 5 नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया। वहीं 36 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 06 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 47 लोगों का सिकलसेल, बीपी, शुगर, सर्दी बुखार एवं कमजोरी का स्वास्थ्य परीक्षण,04 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड, 03 हितग्राहियों को धान बीज, 08 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं पंप प्रतिस्थापना, 04 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, 3 बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया और 05 बच्चों को पोषण किट तथा 10 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता एवं पोषण किट वितरण किया गया है।

  • Related Posts

    भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा का मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित

      476 प्रकरणों में लगभग 32 करोड़ रुपए की ऋण सहायता से कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता को मिला संबल आगामी दिनों में धमतरी में वृहद लोन मेला का…

    Read more

    मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को बेहतर उपचार की उम्मीद

      एम्स रायपुर में कराया गया भर्ती, उपचार के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की चार लाख रुपए की सहायता राशि धमतरी, 10 सितंबर 2026। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?