
एम्स रायपुर में कराया गया भर्ती, उपचार के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की चार लाख रुपए की सहायता राशि
धमतरी, 10 सितंबर 2026। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से धमतरी जिले के देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत की स्वास्थ्य संबंधी गंभीर स्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोमवार को शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन एवं जिला चिकित्सालय द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण और न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श के उपरांत शशिकांत भरत को बेहतर उपचार के लिए 9 सितंबर की शाम रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शशिकांत के उपचार के लिए चार लाख रुपए की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री से दूरभाष पर हुई बातचीत के दौरान शशिकांत भरत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हालचाल पूछना और बेहतर उपचार के लिए एम्स में व्यवस्था कराने के साथ चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत करना उनके और उनके परिवार के लिए बड़ी उम्मीद और संबल है। शशिकांत ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि शशिकांत वर्ष 2016 में भटगांव आईटीआई में अध्ययनरत थे। 11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास सड़क दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हुई। शशिकांत के अनुसार, दुर्घटना के बाद वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। लंबे समय से विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। उनके उपचार में धमतरी और रायपुर सहित अन्य स्थानों के अस्पतालों में भी उपचार कराया गया है।
मुख्यमंत्री की पहल से अब शशिकांत को एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार मिलने की नई उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन द्वारा भी उनके उपचार के संबंध में आवश्यक समन्वय एवं नियमानुसार सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए एक जरूरतमंद नागरिक की पीड़ा का संज्ञान लेकर सीधे संवाद करना और उपचार के लिए तत्काल सहयोग उपलब्ध कराना शासन की संवेदनशीलता, मानवीय सरोकार और जरूरतमंद नागरिकों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली उपचार की नई उम्मीद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, स्वयं फोन कर जाना हालचाल
एम्स रायपुर में उपचार शुरू, मुख्यमंत्री ने चार लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृत
धमतरी, 10 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत को बेहतर उपचार की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से शशिकांत की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की जानकारी मुख्यमंत्री श्री साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने शशिकांत को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के बाद शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए 9 सितंबर की शाम रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शशिकांत के उपचार के लिए चार लाख रुपए की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान शशिकांत ने भावुक होकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहे उनके लिए मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हालचाल पूछना और उपचार की व्यवस्था कराने का प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने मेरी परेशानी को अपनी चिंता समझकर जिस संवेदनशीलता के साथ पहल की है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। एम्स में उपचार की व्यवस्था और चार लाख रुपए की सहायता से मुझे और मेरे परिवार को नई उम्मीद मिली है।”
शशिकांत वर्ष 2016 में भटगांव आईटीआई में अध्ययनरत थे। इसी दौरान दुगली के पास हुई सड़क दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा और लंबे समय से वे उपचाराधीन हैं। परिवार द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर उनका उपचार कराया जाता रहा है।
मुख्यमंत्री की पहल के बाद शशिकांत का एम्स रायपुर में उपचार प्रारंभ होना उनके परिवार के लिए राहत और उम्मीद का विषय है। जिला प्रशासन द्वारा भी उनके उपचार के संबंध में आवश्यक समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई एक जरूरतमंद नागरिक की पीड़ा का संज्ञान लेकर सीधे संवाद करना और उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराना सुशासन में संवेदनशीलता, मानवीय सरोकार और अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच का सशक्त उदाहरण है।









