Ro no D15139/23

भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा का मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित

 

476 प्रकरणों में लगभग 32 करोड़ रुपए की ऋण सहायता से कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता को मिला संबल

आगामी दिनों में धमतरी में वृहद लोन मेला का भी होगा आयोजन: कलेक्टर श्री मिश्रा

धमतरी, 10 सितंबर 2026। जिले के भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा, धमतरी द्वारा बुधवार को मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों तथा कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े हितग्राहियों को विभिन्न बैंकिंग एवं ऋण सुविधाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर कृषि गतिविधियों, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना रहा।
मेगा क्रेडिट कैंप में कुल 476 ऋण प्रकरणों में लगभग 32 करोड़ रुपए की ऋण सहायता स्वीकृत/वितरित किए जाने की जानकारी दी गई। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा नारी शक्ति योजना के 34 प्रकरणों में 84 लाख रुपए, केसीसी के 211 प्रकरणों में 6 करोड़ रुपए, स्वयं सहायता समूहों के 155 प्रकरणों में 5 करोड़ रुपए तथा ट्रैक्टर, हार्वेस्टर सहित कृषि टर्म लोन के 69 प्रकरणों में 5 करोड़ रुपए शामिल हैं। इसके अलावा फूड एवं एग्रो प्रोसेसिंग से संबंधित 7 प्रकरणों में 16 करोड़ रुपए की ऋण राशि का उल्लेख है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा ने कहा कि बैंकिंग संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे क्रेडिट कैंप वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों के लिए आर्थिक अवसरों का विस्तार करते हैं।
उन्होंने हितग्राहियों से ऋण राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप उत्पादक गतिविधियों में करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के साथ प्रसंस्करण, स्वरोजगार और छोटे उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में वित्तीय संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनों में धमतरी में वृहद लोन मेला का भी आयोजन किया जाएगा। इसके पहले 15 सितंबर को जिंजर लीफ में लोन मेला आयोजित होगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को सहज एवं पर्याप्त ऋण सुविधा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने हितग्राहियों को बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा वित्तीय अनुशासन के साथ अपने उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कैंप में बैंक अधिकारियों द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों तथा डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम ने बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण समुदाय के और करीब लाने तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को संस्थागत वित्तीय सहायता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी उपयोगिता स्थापित की।

  • Related Posts

    लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ

      रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर लोकभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में…

    Read more

    लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

      आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर