Ro no D15139/23

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 29 मई को संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर, 28 मई 2025/ पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 मई को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11.00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी, डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वकील, साहित्यकार एवं अन्य प्रमुखजन शामिल होंगे।

इस संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे, वहीं कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री किरण देव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन, उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक योगदान को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है। अहिल्याबाई होलकर ने अपने सुशासन, न्यायप्रियता एवं लोककल्याणकारी कार्यों के माध्यम से भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। संगोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाएगी। यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि एक प्रेरणास्रोत भी है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित करेगा।

  • Related Posts

    खरीफ की तैयारी में किसानों को नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल

    *ट्रैक्टरों से जुताई और सिंचाई पंपों के लिए किसानों को आवश्यकता अनुसार डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश*   *ड्रम और जरीकेन में डीजल वितरण पर प्रतिबंध में किसानों को दी…

    Read more

    सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

    *ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन*   रायपुर, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य सचिव श्री विकासशील ने विभागीय…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था