Ro no D15139/23

जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू, किसानों को मिलेगी उन्नत खेती की जानकारी

भोथली, कुंडेल और बेलरगांव से हरी झंडी दिखाकर तीन रथों को किया रवाना

12 जून तक चलेगा अभियान, 78 गांवों तक पहुंचेंगे रथ, किसानों को मिलेगी कृषि नवाचारों की जानकारी

धमतरी । धमतरी जिले में आज विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत हुई। इस अभियान से जिले के किसानों को खरीफ फसलों के आधुनिक खेती, लाभकारी फसलों की खेती के साथ-साथ किसानों के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं और नीतियों की जानकारी मिलेगी। अभियान के तहत् आज भोथली, बेलरगांव और कुण्डेल से तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया गया। विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने ग्राम भोथली से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं नगरी विकासखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, और मगरलोड विकासखंड में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू और जनपद अध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक जिले के चारों विकासखंडों के 78 गांवों में संचालित होगा। विकसित कृषि संकल्प रथ धमतरी, कुरूद और नगरी विकासखंडों के 20-20 गांवों और मगरलोड विकासखंड के 18 गांवों तक पहुंचेगा। रथों के साथ कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों की टीमें प्रतिदिन छह गांवों में जाकर किसानों को खरीफ मौसम में वैज्ञानिक खेती की विधियों से अवगत कराएंगी। इसके साथ ही प्रत्येक शिविर में कम से कम 200 किसानों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविरों में किसानों को मशरूम उत्पादन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, कृषि ड्रोन प्रदर्शन, सिंचाई तकनीक (ड्रिप व स्प्रिंकलर), रागी-नारियल की खेती, धान की कतार बोनी, वैकल्पिक उर्वरक, फसल अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि यंत्रों की जानकारी और मृदा स्वास्थ्य पत्रक के आधार पर उर्वरक उपयोग जैसी जानकारियाँ दी जाएंगी। साथ ही शिविरों में किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन भी लिये जाएंगे। इस दौरान प्राकृतिक और जैविक खेती का प्रचार-प्रसार तथा इसे अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया जायेगा।

किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगा अभियान – कलेक्टर श्री मिश्रा

भोथली में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रथों को रवाना करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों की आय बढ़ाने और खेती में नई तकनीकी-नवाचारों से उत्पादन बढ़ाने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्रों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञ भी किसानों को उनके गांवों में जाकर खेती-किसानी के उन्नत और वैज्ञानिक तरीके बतायेंगे। इससे चालू खरीफ मौसम में ही किसानों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। कलेक्टर ने इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील किसानां से की है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसानों के सुझावां और समस्याओं को भी नोट किया जायेगा, जिन्हें कृषि वैज्ञानिक आगे कृषि अनुसंधानों में उपयोग करेंगे।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी