Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट युवा : 60 से अधिक युवा सीख रहे एआई की बारीकियां

जिला प्रशासन द्वारा दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण, युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने में मदद मिलेगी

सफल प्रशिक्षण के बाद गूगल द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा

धमतरी । जिले में युवाओं को कम अवधि के प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोजेक्ट युवा के तहत कई तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी प्रोजेक्ट के तहत लगभग 60 युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रयोग और उसे रोजगार के साधन के रूप में अपनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में चल रहे इस प्रशिक्षण में गूगल की प्रतिनिधि के रूप में सुश्री पूजा द्वारा युवाओं को एआई की बारीकियां सिखाई जा रहीं हैं। इस प्रशिक्षण में मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस, ऑटोमिशन जैसी तकनीकों की विस्तृत जानकारी युवाओं को दी जा रही है। एआई के माध्यम से जटिल कामों को आसानी से करने, एआई से म्युजिक, इमेज, विडियो, पावर प्वाईंट प्रजेन्टेशन आदि बनाने के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को गूगल द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

प्रशिक्षण में एआई का प्रयोग कर विश्लेषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में उपयोग के बारे में भी बताया जा रहा है। चैटजीपीटी, डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसी तकनीकों की बेसिक जानकारी के साथ-साथ लाइव डेमो द्वारा एआई से रिपोर्ट तैयार करने या सोशल मीडिया के लिए कंटेंट जनरेट करने के बारे में भी बताया जा रहा है।

एआई बन सकता है रोजगार का साधन, सभी गंभीरता से लें प्रशिक्षण-कलेक्टर श्री मिश्रा

आज प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक आज के समय की मांग है। इसकी सहायता से हम अपने कामों को तेजी से और गुणवत्ता से कर सकते हैं। युवा इसे सीखकर अपने स्वयं का स्टार्टअप या रोजगार शुरू कर सकते हैं और लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि एआई के क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा भी बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता दिलाने, विस्तृत कार्ययोजना बनाने जैसे कामों में मदद की जाएगी।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी