Ro no D15139/23

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 3 जून से

धमतरी । अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण स्थानीय नत्थूजी जगताप नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 3 जून से शुरू होकर 12 जून 2025 तक चलेगा। प्रशिक्षण हर दिन सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विषय विशेषज्ञों द्वारा गणित, सामान्य अध्ययन एवं रिजनिंग जैसे प्रमुख विषयों की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी, उत्तर लेखन कौशल एवं समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि यह प्रयास युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मार्गदर्शन देने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि निर्धारित तिथि व समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग