Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया खाद-बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों को पात्रता अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 03 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति बटवाही, ससौली एवं धौरपुर के खाद-बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध खाद-बीज की स्थिति, भंडारण व्यवस्था तथा वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

श्री भोसकर ने इस खरीफ सीजन के लिए यूरिया, डीएपी, इफको, पोटाश, नैनो यूरिया, सुपर फास्फेट (दानेदार एवं पाउडर) जैसे उर्वरकों की आवक, अब तक हुई बिक्री और शेष स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटे और बड़े सभी किसानों को उनकी पात्रता अनुसार ही खाद-बीज का वितरण किया जाए, ताकि सभी किसानों को खाद-बीज सही समय पर प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद-बीज वितरण रजिस्टर, भंडारण व्यवस्था और स्टॉक पंजी की भी जांच की। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें समय पर और सही मात्रा में खाद-बीज मिल रहा है या नहीं। किसानों ने बताया कि उन्हें खाद-बीज उपलब्ध हो रहा है।
कलेक्टर ने खाद-बीज की आवक और वितरण की नियमित एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री शतरंज सिंह, डीएमओ अरुण विश्वकर्मा, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी पीसी गुप्ता, कृषि विभाग उपसंचालक श्री पितांबर सिंह दीवान एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा