Ro no D15139/23

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, इन​ खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंचने वाली है। भारत की ए टीम तो फिलहाल वहीं पर है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान तो पहले ही कर दिया था, अब इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के ही ​​हाथ में रहेगी। वहीं स्क्वाड में कुछ धाकड़ खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड की ओर से अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। बेन स्टोक्स के हाथ में टीम की कमान रहेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंचने वाली है। भारत की ए टीम तो फिलहाल वहीं पर है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान तो पहले ही कर दिया था, अब इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के ही ​​हाथ में रहेगी। वहीं स्क्वाड में कुछ धाकड़ खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
जिमी ओवरटन की हो रही है लंबे समय बाद वापसी
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से पहले टेस्ट के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है, उसमें 14 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। खास बात ये है कि जिमी ओवरटन की लंबे समय बाद वापसी हो रही है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2022 में खेला था, तब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे, अब वे ​भारतीय टीम के खिलाफ भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जैकब बेथेल, क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से को भी टीम में जगह दी गई है। हालां​कि ये सभी खिलाड़ी अभी हाल ही में जिम्बाब्वे के​ खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।
गस एटकिंसन बाहर, इसलिए हुई जेमी ओवरटन की वापसी
माना जा रहा है कि जेमी ओवरटन को पहले टेस्ट के लिए इसलिए बुलाया गया है, क्योंकि गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। हालांकि इंग्लैंड को शुरू में भरोसा था कि एटकिंसन पहले टेस्ट के लिए समय पर चोट से उबर जाएंगे, लेकिन वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। मार्क वुड और ओली स्टोन पहले ही घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर अंगूठे की समस्या के कारण दूसरे टेस्ट तक मैच के लिए फिट नहीं होंगे।
भारतीय टीम के लिए सीरीज अहम
इस सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले में होगा। इसके बाद कारवां एजबेस्टन, लॉर्ड्स और एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड तक जाएगा। ओवल में सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला है। भारत के लिए ये सीरीज अहम है। क्योंकि भारतीय टीम साल 2007 के बाद से अब तक इंग्लैंड में कोई सीरीज नहीं जीत पाई है।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने 37 की उम्र में किया LinkedIn पर डेब्यू, महज 10 घंटे के अंदर ही 100K लोगों ने किया फॉलो

    Virat Kohli On Linkedin: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में LinkedIn पर डेब्यू कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. इस प्रोफेशनल…

    Read more

    न हीरो की गुंडागर्दी, न प्यार में हैप्पी एंडिंग… जोया अख्तर की फिल्मों में क्यों नहीं चलते बॉलीवुड के फॉर्मूले?

    Zoya Akhtar Birthday: बड़े-बड़े घर, महंगी गाड़ियां, विदेशों में छुट्टियां और चमकती जिंदगी. पहली नजर में जोया अख्तर की फिल्में किसी सपने जैसी लगती हैं. लेकिन इस चमक के पीछे ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस