Ro no D15139/23

विराट कोहली ने 37 की उम्र में किया LinkedIn पर डेब्यू, महज 10 घंटे के अंदर ही 100K लोगों ने किया फॉलो

Virat Kohli On Linkedin: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में LinkedIn पर डेब्यू कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. इस प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर उनकी एंट्री को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, अकाउंट सामने आने के महज 10 घंटे के अंदर ही कोहली के 100K यानी एक लाख फॉलोअर्स हो गए. उनके LinkedIn पर आने के साथ ही फैंस के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई कि आखिर क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले कोहली ने अब प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर कदम क्यों रखा है.

पहली पोस्ट में भारतीय खेलों को लेकर क्या बोले विराट?

के नाम से साझा की गई पहली पोस्ट में भारत में खेलों के भविष्य और भारतीय स्पोर्ट्स ब्रांड्स को वैश्विक पहचान दिलाने की महत्वाकांक्षा का जिक्र किया गया. पोस्ट में ऐसी खेल संस्कृति विकसित करने की बात कही गई, जहां हर खेल को लोकप्रियता मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग उसमें हिस्सा लें.

पोस्ट में मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ब्रांड्स और स्पोर्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन को जोड़कर भारत से एक व्यापक स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म तैयार करने की सोच भी सामने रखी गई. इसका जोर सिर्फ अच्छे खिलाड़ी तैयार करने पर नहीं, बल्कि खेलों से जुड़े कारोबार में भारत की भूमिका मजबूत करने पर भी था.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के वीडियो देखकर सीखी स्पिन खेलने की कला, अब भारत के खिलाफ ठोक दिए 194 रन

एगिलिटास और one8world से जुड़ा है विराट का बिजनेस

लंबे समय से क्रिकेट के अलावा कारोबारी गतिविधियों में भी सक्रिय हैं. वह एगिलिटास स्पोर्ट्स में निवेशक हैं और one8world से भी जुड़े हैं. उनका कारोबारी फोकस स्पोर्ट्सवियर, उत्पाद विकास, ब्रांड निर्माण और वितरण जैसे क्षेत्रों पर है.

लिंक्डइन जैसे प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर मौजूदगी उन्हें अपने कारोबारी विचारों और भविष्य की योजनाओं को पेश करने का एक नया माध्यम देती है. उनकी पहली पोस्ट में भी भारतीय खेल उद्योग को आगे बढ़ाने और घरेलू ब्रांड्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की सोच दिखाई दी.

पहले अकाउंट पर उठे थे सवाल

शुरुआती दौर में प्रोफाइल पर वेरिफिकेशन बैज दिखाई नहीं देने की बात कही गई थी. इसी वजह से कुछ प्रशंसकों ने सवाल उठाया कि क्या यह अकाउंट वास्तव में विराट कोहली का है. अब प्रोफाइल पर बैज नजर आने के अपडेट ने इस चर्चा को फिर से सुर्खियों में ला दिया है.

  • Related Posts

    न हीरो की गुंडागर्दी, न प्यार में हैप्पी एंडिंग… जोया अख्तर की फिल्मों में क्यों नहीं चलते बॉलीवुड के फॉर्मूले?

    Zoya Akhtar Birthday: बड़े-बड़े घर, महंगी गाड़ियां, विदेशों में छुट्टियां और चमकती जिंदगी. पहली नजर में जोया अख्तर की फिल्में किसी सपने जैसी लगती हैं. लेकिन इस चमक के पीछे ऐसे…

    Read more

    ‘दृश्यम 3’ के क्लाइमैक्स से इम्प्रेस हुए सुपरस्टार मोहनलाल, बोले- इस सफर को शानदार अंजाम दिया

    थिएटर्स में अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और लोग इसके क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका