Ro no D15139/23

उद्यानिकी महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

राजनांदगांव 06 जून 2025। पंडित किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकार जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत उपस्थित थे। विश्व पर्यावरण दिवस इस वर्ष एक पेड़ मां के नाम थीम रखी गई। इसके तहत विद्यार्थी को अपनी मां के सम्मान में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य को बढ़ावा देना है।
वर्तमान में बढ़ती गर्मी और प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने इस स्थिति को और बिगाड़ा है। अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख ने कहा कि पेड़ ठंडक प्रदान करने के साथ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर प्रदूषण कम करते हैं। ये ऑक्सीजन देते हैं और परिसर की सुंदरता बढ़ाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में डॉ. किशन कुमार शर्मा, डॉ. मीनाक्षी मेश्राम, डॉ ममता पटेल, डॉ. सुरभि वर्मा, डॉ. यामिनी सपाहा और विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण ने इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षकगण, महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सूरज की किरणों से श्रवण साहू का घर हुआ रोशन

      – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल शून्य – 3 किलोवॉट सोलर पैनल से हर महीने हो रही बचत – घरेलू जरूरतों के लिए हो रही राशि…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत जिले में लगाए जाएंगे 10 लाख मुनगा पौधे – क्वांर नवरात्रि मेले की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी