Ro no D15139/23

मौसमी बीमारी एवं कोविड से बचाव की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित

राजनांदगांव 06 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों से नागरिकों के बचाव एवं अन्य तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। सीएचएमओ डॉ. नेतराम नवरतन ने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु में महामारी एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु काम्बेट टीम एवं जीवन रक्षक दवाओं का भंडारण मैदानी स्तर तक रखने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने क्षेत्र का सतत निगरानी करते हुए आवश्यक जानकारी प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में मिल रहे कोविड केस को दृष्टिगत रखते हुए कोविड से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी करने के साथ सजग रहने कहा। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर एवं सेक्टर सुपरवाईजर को कुष्ठ प्रकरण की पहचान कर त्वरित उपचार करने हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निश्चय निरामय कार्यक्रम निरंतर चलाये जाने एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदाय करने निक्षय मित्र बनाये जाने का निर्णय लिया गया। गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का बीपी, शुगर, कैंसर की स्क्रीनिंग तथा उपचार एवं फॉलोअप किए जाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यकम अंतर्गत डब्लूएचओ द्वारा विगत 3 वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर टीकाकरण लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। मातृत्व एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की सूची तैयार कर उपचार एवं निरंतर फॉलोअप किए जाने तथा चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रत्येक 9 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सभी गर्भवती माताओं की जांच एवं उपचार के निर्देश दिए गये। जिला अस्पताल एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नेस्टजेन 2.0 अंतर्गत ओपीडी पंजीयन, लैब जांच एवं दवा वितरण करने कहा गया। पोस्ट मार्टम, मेडलीपार अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्ट मार्टम किए जाने एवं प्रतिवेदन समय-सीमा में भेजने के निर्देश दिए गये। आधार बेस ई-अटेंडेंस अंतर्गत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-ऑफिस क्रियान्वयन हेतु सभी को प्रशिक्षित देने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड में पंजीयन हेतु विकासखंडवार कार्ययोजना तैयार कर सभी को लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ओपीडी एवं इमरजेंसी ड्यूटी में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं सलाहकार तथा सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर सुपरवाईजर, मितानिन समन्यक की उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!