Ro no D15139/23

जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

किसानों को मिल रहा अनुदान व तकनीकी सहायता, बन रहे आत्मनिर्भर
 
अम्बिकापुर 09 जून 2025/  भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आयल पाम की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण और पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। यह अभियान राज्य में पाम तेल उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा। यह अभियान 9 जून से 9 जुलाई तक 2025 तक चलाया जाएगा।
जिले के ग्राम पंचायत सानी बर्रा के आश्रित ग्राम सुखरी भंडार में आयल पाम प्रशिक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया, उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह, सरंपच श्री मनबोध सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण, वहीं कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी टीआर दिनकर, वैज्ञानिक डॉ प्रशांत शर्मा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
इस अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर किसानों को भरपूर अनुदान, तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन की गारंटी दे रही हैं। इससे किसानों की आय में स्थायी रूप से बढ़ावा मिलेगा और देश में खाद्य तेलों की आत्मनिर्भरता भी सशक्त बनेगी। किसानों को पाम ऑयल की खेती से कम लागत में अधिक लाभ मिलेगा,
ग्राम पंचायत सानीबर्रा के कृषक श्री रतन, श्री बुधराम, श्री बलराम,श्री जीतराम, श्री सुखराम और श्री इंद्रसेन ने कुल 8 हेक्टेयर में आयल पाम पौधारोपण किया गया।
यह फसल न्यूनतम सिंचाई में भी अच्छा उत्पादन का  माध्यम है। इसमें कीट-रोगों का प्रभाव भी कम होता है।
इस अभियान से जिले के किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकेंगे। पाम ऑयल की खेती न केवल फायदेमंद है बल्कि देश की खाद्य तेलों पर आयात की निर्भरता को भी कम होगी।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा