Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत कोट के दूरस्थ ग्राम गट्टीकोना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिला स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

अम्बिकापुर 10 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा 07 जून 2025 को विकासखण्ड मैनपाट के दूरस्थ ग्राम गट्टीकोना का दौरा किया गया था, जहां उन्होंने ग्रामीणजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में ग्रामवासियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की मांग किए जाने पर, कलेक्टर ने तत्काल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में आज 10 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कोट के आश्रित ग्राम गट्टीकोना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
शिविर में 03 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई, 18 हितग्राहियों की बीपी और शुगर जांच (एनसीडी स्क्रीनिंग) की गई, 02 हितग्राहियों को परिवार नियोजन सामग्री का वितरण, 17 बच्चों का टीकाकरण, 01 मोतियाबिंद मरीज की पहचान,14 ओपीडी मरीजों की जांच कुल 55 हितग्राहियों को इस शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ।
शिविर में जल शुद्धिकरण संबंधी जानकारी, मितानिनों को स्वास्थ्य सामग्री, तथा डीपो होल्डरों को दवाइयों का वितरण भी किया गया।
शिविर में उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी में डॉ. जगन्नाथ ठाकुर, डॉ. मधु पैंकरा, सुश्री अनिमा एक्का, श्रीमती सुरेखा सोनी, ममता पैंकरा, श्री राजीव तिर्की,श्री अमित भगत, श्री उमेश लकड़ा, श्री लीलाधर सिंह,श्री मंगलसाय,श्रीमती नेमहंती लकड़ा और श्री सत्यजीत श्रेष्ठ उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि अगला शिविर 16 जून 2025 को ग्राम बाघढ़ोढ़ा में आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा