Ro no D15139/23

बोर्ड परीक्षा परिणाम आशानुरूप नहीं आने पर शिक्षकों पर तय होगी जिम्मेदारी-कलेक्टर

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्राचार्यों की ली बैठक

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणाम आशानुरूप नहीं आने पर अब शिक्षकों और प्राचार्यों पर जिम्मेदारी तय होगी। जिन स्कूलों के परिणाम कम आये है, उन स्कूलों के प्राचार्य इसके कारणों पर विचार करें और उनमें सुधार करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धमतरी जिले में अच्छे शिक्षक, बच्चे और जागरूक पालकगण हैं, जो बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान रखते है। उसके बाद भी जिले के 13 ऐसे स्कूल है, जिनमें 50 प्रतिशत से भी कम परिणाम आये है, जो सोचनीय है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार की आवश्यकता है, जो इस वर्ष आप सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के परिणाम सुधारने हेतु मासिक, तिमाही और छमाही परीक्षा आयोजित कर अच्छी तैयारी करायें। आने वाले दिनों में इसी पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सभी कक्षा के कमजोर बच्चों को अलग क्लास लेकर उनके स्तर में सुधार करें और मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट में आने के अनुरूप तैयारी करायें। उन्होंने सभी प्राचार्यों से कहा कि स्वप्रेरणा और इच्छाशक्ति से कार्य करें तो स्कूल का परिणाम अच्छा लाया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि अन्य जिलों की अपेक्षा धमतरी जिले में ज्यादा बेहतर सुविधायें उपलब्ध है। इसका समुचित उपयोग करते हुए बच्चों की पढ़ाई पर फोकस करें। उन्होंने 16 जून को जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव की सभी तैयारियां पूरी करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दिन बच्चों को पाठ्यपुस्तक, गणवेश और बालिकाओं को सायकल वितरित करने को भी कहा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्राचार्यों से कहा कि पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर अब हायर सेकेण्डरी स्कूलों में भी एक प्रतिस्पर्धा आयोजित की जायेगीं। इसमें सफाई, प्लांटेशन, कबाड़ से जुगाड़, शौचालयों की स्थिति, क्लास रूम की स्थिति पर मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें प्रथम स्थान के स्कूल को 5 लाख, द्वितीय को 3 लाख और तृतीय को 2 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य 10 बेहतर शालाओं को भी एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने जिले में शिक्षकों व संस्थाओं द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना भी की।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना जरूरी है। इसके साथ ही बच्चो को पढ़ाई से जोड़ने हेतु कुछ रोचक एक्टिविटीज का भी सहारा लिया जाना चाहिए। सीईओ ने कहा कि स्कूलों मे बिजली, पानी, शौचालय, भवन मरम्मत आदि के कार्यों को बारिश के पूर्व लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टीआर जगदल्ले ने शाला प्रवेशोत्सव संबंधी जानकारी व आगामी दिनों में परीक्षा परिणामों को बेहतर करने के संबंध में तैयार कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, वर्षा बाद शुरू होगा कार्य लोक निर्माण विभाग ने दी तथ्यात्मक जानकारी

     जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है। विभाग ने…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस