Ro no D15139/23

कार्य की गति, नेतृत्व के संकल्प व पार्टी की जन कल्याण नीति से ही बनेगा भारत विकसित राष्ट्र : जसविंदर बग्गा

संकल्प से सिद्धि तक के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी की 11 साल लो उपलब्धियों को गांव गांव, घर-घर पहुंचा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता

** भारत का जागरूक नागरिक, विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने की शपथ दिलाई गई l

बोड़ला l विकसित भारत का अमृतकाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के मौके पर सोमवार को शक्ति केंद्र स्तरीय चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया l नगर के मंगल भवन में आयोजित इस चौपाल कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक जसविंदर बग्गा ने कहा देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो गए,जिसका हम अमृत काल महोत्सव मना रहे हैं l इस बीच 60 साल से अधिक कांग्रेस पार्टी ने देश में राज किया l लेकिन पिछले 6 दशकों में भारत को विकसित बनाने, आत्मनिर्भर बनाने, देश को विश्व गुरु बनाने , देश को औद्योगिकी व आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में गति देने का संकल्प किसी ने नही लिया l नतीजा बीमार भारत में महामारी के समय वैक्सीनों के लिए,अकाल के समय खाद्य पदार्थों के लिए,कपड़ों के लिए, देश में प्रौद्योगिकी उत्पादन के लिए, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारत के नेता विदेशों पर निर्भर थे l या देश को जिन चीजों की आवश्यकता होती थी उन्हें हम भारी कीमत से विदेशों से आयात करते थे l भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी थी l श्री बग्गा ने कहा अब हालात बदल गए हैं 2014 से 2025 तक इन बीते 11 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों में गतिशीलता आई है l उन्होंने जो संकल्प लिया उसको सिद्धी तक पहुंचाने के लिए देश की जनता को एक जुट किया l आम लोगों की भागीदारी तय कर देश के युवाओं को स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, ओकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने जल जीवन मिशन, देश से गंदगी हटाने स्वच्छ भारत मिशन जैसे अभियान चलाकर देश को प्रगति के पथ पर खड़ा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी की ही सोच हो सकती है l उन्होंने कहा बीते इन 11 वर्षों में देश में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है l इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कार्य की गति, नेता का संकल्प,व भाजपा की जन कल्याणकारी नीति से ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सकता है l इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विदेशी राम धुर्वे ने कहा मोदी सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण तथा समावेशी विकास के साथ राष्ट्र निर्माण को समर्पित है l कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, डॉक्टर प्रेम कांत मिश्रा, डॉक्टर रूपनाथ मानिकपुरी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष काशीराम उइके ने भी संबोधित किया l संकल्प से सिद्धि तक आयोजित चौपाल कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, मंडल उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष गौतम गुप्ता,शक्ति केंद्र संयोजक सुनील मानिकपुरी,सह संयोजक संदीप गुप्ता, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष,सचिव, बीएलए- 2 ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष खुशबू कश्यप महामंत्री सपना श्रीवास,, मोहन कश्यप,रामजी मानिकपुरी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित नगर वासी उपस्थित रहे l

*11बिंदुओं में विकसित भारत 2047 के लिए संकल्प दिलाई गई*

भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में सरकार जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत 2047 के लिए भारत का जागरूक नागरिक विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने के लिए 11 बिंदुओं में संकल्प दिलाई गई l संकल्प पत्र में संविधान, मताधिकार,लोकतंत्र को मजबूत करने व अपने कर्तव्यों के पालन को लेकर विशेष जोर दिया गया है l

*संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान: मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा*

भारतीय जनता पार्टी 9 जून से देशभर में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नामक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है l और कांग्रेस शासन की विफलताओं को उजागर करना है। इस अभियान के दौरान भाजपा मोर्चा और प्रकोष्ठों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है l ताकि सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।

  • Related Posts

    शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

    *शिक्षक दिवस पर बामी स्कूल में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी दिए उपहार*   कवर्धा। शिक्षक दिवस के अवसर पर हाई स्कूल बामी में चोवा राम साहू पूर्व मंडी…

    Read more

    पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव

    पंडरिया में सजा तीज का रंग, विधायक भावना बोहरा संग 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ मनाया तीज मिलन समारोह   हरियाली, उमंग और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल