Ro no D15139/23

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 39 किलो चांदी जब्त, संपत्ति की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक, इश्तगाशा क्रमांक 01/2025 दर्ज

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शनतथा उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, एवं अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए थाना चिल्फी क्षेत्र में लगभग 39 किलो चांदी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। जब्त चांदी आगरा (उत्तर प्रदेश) से ग्वालियर होते हुए रायपुर लाई जा रही थी।

थाना चिल्फी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक Ciaz कार (MP 07 CK 4050) को रोका गया, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में चांदी एवं आभूषण मिले, जिनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आभूषण एस.के. ज्वेलर्स, सदर बाजार रायपुर ले जाए जा रहे थे। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच के उपरांत जब्ती की गई संपत्ति को धारा 106 बी.एन.एस. (BNSS) के अंतर्गत विधिसम्मत रूप से जप्त किया गया है तथा इश्तगाशा क्रमांक 01/2025 दर्ज किया गया है।
कार में सवार चार व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है ।
चारों व्यक्तियों की पहचान निम्नानुसार है:
1. धीरज ठाकुर, पिता ओंकार ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर
2. हेम प्रकाश साहू, पिता दुकल्हा राम साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी अमित नगर, पचपेड़ी नाका, रायपुर
3. अंकित जैन, पिता जीवन लाल जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी लोहार चौक, पुरानी बस्ती, रायपुर
4. भूरी सिंह, पिता प्रभु दयाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी पंचवटी, हाथरस बिसावर, उत्तर प्रदेश
विस्तृत जांच जारी है, साथ ही अंतरराज्यीय संबंधों की भी गंभीरता से समीक्षा की जा रही है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी और कड़ी कार्यवाही की जा रही है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था एवं पारदर्शिता को बनाए रखा जा सके।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान