Ro no D15139/23

कोलियारी-खरेंगा मार्ग निर्माणः कलेक्टर मिश्रा ने का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के दिये निर्देश

*सारंगपुरी पुल के समीप वृक्षारोपण स्थल का किया अवलोकन, समूह की लखपति दीदियों से की चर्चा*

धमतरी, 18 जून 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कोलियारी-खरेंगा सड़क निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य की प्रगति में तेजी लाने और तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की कलेक्टर ने सारंगपुरी खेल मैदान में ओपन जिम निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने सारंगपुरी पुल के समीप राधाकृष्ण स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे पौधारोपण स्थल का भी अवलोकन किया। उपस्थित अधिकारियां ने बताया कि महानदी के किनारे मनरेगा के तहत् समूह द्वारा 770 फलदार पौधों का रोपण किया जायेगा, जिसमें आम, अमरूद, कटहल, नींबू सहित अन्य पौधे शामिल है। वर्तमान में पौधरोपण हेतु गड्ढे कर उनमें खाद एवं दीमक नाशक दवाईयां डाली गयी है। आगामी दिनों मे बारिश शुरू होने पर इनमें पौधे लगाये जायेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने गांव की लखपति दीदी श्रीमती मधु से भी चर्चा की। श्रीमती मधु ने बताया कि वह बैंक सखी के साथ ही केक निर्माण और मुर्गीपालन का काम करती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्रीमती मधु से इन कामों से होने वाली आय, प्रशिक्षण की जानकारी और व्यायवसाय में लगायी गयी लागत की जानकारी ली। श्रीमती मधु ने बताया कि बैंक सखी में रूप में वह ग्रामीणों के मनरेगा, महतारी वंदन, पेंशन के अलावा खातों से पैसे निकालकर नकद भुगतान सहित अन्य कार्य करती है। इसके साथ ही वह गांव में केक निर्माण का भी काम करती है, गांव में ही उन्हें प्रतिदिन आर्डर मिलते रहते है। केके निर्माण का प्रशिक्षण उन्होंने आरसेटी से प्राप्त किया है। इसके अलावा वह मुर्गीपालन का भी काम करती है, जिससे भी उन्हें अच्छी आय हो जाती है।
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रीन आर्मी की दीदियों से भी चर्चा की। उन्होंने दीदियों से एकत्रित किये जाने वाले कचरा की मात्रा व उससे आय के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि उनके समूह में 10 सदस्य है, जो सप्ताह में तीन दिन गांव में कचरा कलेक्शन का काम करती है। सूखा कचरा बेचने और कलेक्शन चार्ज मिलाकर अब तक 40 हजार रूपये की आय हो गयी है। उन्होंने बताया कि गीला कचरा से वे खाद निर्माण करती है, जिसके विक्रय से भी उन्हें आय होती है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में ग्रीन आर्मी की दीदियों का योगदान सराहनीय है। इससे न केवल पर्यावरण के स्वच्छ होगा, बल्कि महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। उन्होंने प्रशासन की ओर से इस तरह के स्व-सहायता समूहों को कर संभव मदद करने की बात कही।

  • Related Posts

    माय भारत धमतरी का आयोजन: “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर 27 जुलाई को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 26 जुलाई 2026। युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat) धमतरी…

    Read more

    केजव्हील लगे ट्रैक्टरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना

    सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले केजव्हील सीवीसीका उपयोग नहीं करने की परिवहन अधिकारी ने की अपील   धमतरी, 25 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार