Ro no D15139/23

बीएलओ ऐप से मजबूत होगा निर्वाचन तंत्रः  जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

तहसील स्तर पर बीएलओ को तकनीकी दक्षता की दिशा में दिया जाएगा प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 18 जून 2025/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बीएलओ को सशक्त करने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए पहल के तहत बीएलओ ऐप के उपयोग पर आधारित प्रशिक्षण दिए जा रहे है। जिसका उद्देश्य बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को ऐप के समुचित उपयोग के लिए मार्गदर्शन देना है, जिससे वे अपने कार्यों को और अधिक प्रभावशाली ढंग से संपन्न कर सकें।

प्रशिक्षण में बताया गया है कि ऐप के माध्यम से बीएलओ न केवल ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में मतदाता फार्मों का फील्ड सत्यापन कर सकते हैं, बल्कि वे घर-घर जाकर सर्वेक्षण (H2H), मतदान केंद्र से संबंधित आवश्यक सुविधाओं (AMF/EMF) की जानकारी एकत्र कर सकते हैं। साथ ही, जीपीएस निर्देशांक कैप्चर करना और मतदान केंद्र की तस्वीरें अपलोड करना भी अब BLO ऐप के ज़रिए संभव होगा।

बीएलओ को ऐप में लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होता है। एक बार लॉगिन हो जाने पर बीएलओ को अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार मतदाताओं की सूची, लंबित फॉर्म, सुविधाएं, चेकलिस्ट और एच2एच सर्वे के विकल्प स्क्रीन पर दिखाई देते हैं।
प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे बीएलओ फॉर्म 6, 6A, 6B, 7, 8 को भर सकते हैं, फॉर्म जमा करने से पहले उसका पूर्वावलोकन और सत्यापन कर सकते हैं, ‘ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस’ से फॉर्म की स्थिति की भी जांच कर सकते हैं।

प्रशिक्षण में बीएलओ की तकनीकी सुविधा को भी ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन की न्यूनतम आवश्यकताओं की जानकारी दी गई है जिसमें 5MP कैमरा, 2GB रैम, 5GB स्टोरेज,GPS और इंटरनेट कनेक्टिविटी। हालांकि, इन शर्तों की पूर्ति न होने पर भी बीएलओ ऐप का सीमित उपयोग किया जा सकता है।

2 जुलाई तक प्रत्येक तहसील स्तर पर सभी संबंधित मतदान केंद्र अधिकारियों (बी एल ओ) को बीएलओ एप और उनके दायित्व व कर्तव्यों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा

बीएलओ ऐप से निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित होगी, जिससे मतदाता सेवा की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। प्रशिक्षण में  उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक,अपर कलेक्टर ERO, AERO तथा स्वीप सरगुजा की टीम उपस्थित रही

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत