Ro no D15139/23

नवीन शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ

शाला प्रवेश उत्सव में आमंत्रित किए गए अभिभावक
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लिखा पत्र

अम्बिकापुर 18 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले के सभी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को पत्र लिखा है, उन्होंने कहा कि नवीन शिक्षा सत्र 16 जून से आरम्भ हो गई है। इस शिक्षा सत्र में हम जिले के सभी नव शाला प्रवेशी नौनिहालों का शाला परिवार में स्वागत करते हैं। परिवार की अनौपचारिक शाला से ये बच्चे औपचारिक शाला में प्रवेश लेते हैं। ऐसे में वातावरण में बदलाव, नए अनुशासन, ज्ञान अर्जन का नया रूप.. इन सब के साथ उन्हें आगे की ओर बढ़ना होता है। विद्यालय में शिक्षक बच्चों को अच्छा शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करते हैं। शिक्षक के प्रयास के साथ समुदाय का सहयोग, शिक्षकों और बच्चों दोनों को आगे बढ़ने की प्रेरणा, दिशा और सम्बल प्रदान करता है।

गत सत्र में हमने पहुँच विहीन शालाओं को सड़क मार्ग से जोड़ने के प्रयास किये हैं। विद्यालयों में चना वितरण एवं जन सहयोग से मौसमी हरी सब्जी की उपलब्धता के द्वारा मध्यान्ह भोजन को रुचिकर एवं और पौष्टिक करने का प्रयास किया। प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए हमने विशेष कक्षाओं का संचालन भी किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से हमारे बच्चों ने छ.ग. राज्य की प्रावीण्य सूची में भी स्थान सुरक्षित किया है।

नवीन शिक्षा सत्र में शासन की पहल से जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किये गए हैं। अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे जिले में कोई भी विद्यालय अब एकल शिक्षकीय या शिक्षक वक्षक विहीन नहीं रहेगा। शालाओं में आवश्यक मरम्मत और साफ सफाई के कार्य विद्यालय आरम्भ होने से पूर्व पूरे कर लिए जाने का लक्ष्य है। आशा है इन कार्यों में भी आवश्यक जन सहयोग प्राप्त होगा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय खुलने के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक किया जाएगा। आप से आग्रह है कि आप इन प्रवेश उत्सव में शामिल हों। साथ ही साथ अपने आस पास के शाला अप्रवेशी व शाला त्यागी बच्चों को भी उनकी आयु के अनुरूप कक्षाओं में प्रवेश दिलाने के कार्य में विद्यालयों का सहयोग करें। इससे शत प्रतिशत बच्चे शालाओं में अध्ययन कर सकेंगे और “शिक्षा सबके लिए“ का विचार साकार हो सकेगा।

इस वर्ष भी विद्यालयों में शिक्षक पालक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में आपकी सक्रिय सहभागिता से बच्चों को शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समग्र विकास में सहयोग मिलेगा। अतः आप इन बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपने सुझाव व सहयोग प्रदान करेंगे ऐसी आपसे अपेक्षा है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम सरगुजा जिले को विद्यार्थियों के समग्र विकास के क्षेत्र में नवीन ऊंचाइयों तक ले जायेंगे ।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत